अवैध शराब बेचने वाले आरोपित से 14 पाव देशी, अंग्रेज़ी शराब के साथ 5 लीटर महुआ शराब जप्त, घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई…..

अवैध शराब बेचने वाले आरोपित से 14 पाव देशी, अंग्रेज़ी शराब के साथ 5 लीटर महुआ शराब जप्त, घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई…..

*रायगढ़* । कल 20 जनवरी के शाम घरघोड़ा पुलिस की टीम द्वारा कारगिल चौक पर घेराबंदी कर अवैध शराब के साथ एक व्यक्ति को पकड़ा गया है । थाना प्रभारी घरघोड़ा निरीक्षक शरद चंद्रा को मुखबिर से सूचना मिली थी कि अमलीडीह घरघोड़ा में रहने वाला रवि शंकर देवांगन अवैध रूप से शराब बिक्री करता है और आज भी छाल रोड से पैदल शराब लेकर घरघोड़ा की ओर आ रहा है । थाना प्रभारी के निर्देशन पर सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह के नेतृत्व में हमराह स्टाफ द्वारा कारगिल चौक घरघोड़ा पर घेराबंदी कर संदेही रवि शंकर को पकड़ा गया जिसके पास रखें थैला को चेक करने पर उसके अंदर 07 पाव गोल्डन गोवा, 07 पाव देशी प्लेन और एक प्लास्टिक जरकिन में 5 लीटर महुआ शराब मिला । शराब के संबंध में संदेही रवि शंकर से पूछताछ करने पर कोई संतोषजनक जवाब नहीं दे पाया संदेही द्वारा अवैध बिक्री के लिए शराब परिवहन करना पाए जाने पर घरगुड़ा पुलिस द्वारा *आरोपी रवि शंकर देवांगन पिता हेमंत कुमार देवांगन उम्र 34 साल चुना भट्ठा कोष्टापारा कोतरारोड़ हाल मुकाम अमलीडीह घरघोड़ा* पर थाना घरघोड़ा में धारा 34(2),59 (क) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही कार्यवाही किया गया है । शराब रेड कार्यवाही में सहायक उप निरीक्षक विल्फ्रेड मसीह, आरक्षक उधोराम पटेल, प्रहलाद भगत और सुमित उरांव शामिल थे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिर्रा में होगा भव्य गुरुपूर्णिमा महोत्सव का आयोजन (गुरुजनों का होगा सम्मान)

जांजगीर-चांपा *बिर्रा।* आषाढ़ पूर्णिमा के पावन अवसर पर संस्कार भारती जिला ईकाई सक्ती एवं गुरु घासीदास संगीत महाविद्यालय हसौद के संयुक्त तत्वावधान में नटराज...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज

  रायगढ़ -रायगढ़ जिले में 27 जुलाई तक 463.1 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है। बीते 24 घंटे में जिले में 10.1 मिली मीटर औसत...