राजमहल पहाड़ मामले में एनजीटी का आया आदेश…

राजमहल पहाड़ मामले में एनजीटी का आया आदेश

ईडी हलफनामा देने के लिए हुई तैयार

प्रदुषण बोर्ड ने लिया चार सप्ताह का समय

अगली सुनवाई 14 मार्च को

साहिबगंज।जिले के चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सह पर्यावरण प्रेमी सैयद अरशद नसर द्वारा झारखंड के ऐतिहासिक राजमहल पहाड़ के संरक्षण व संवर्धन हेतु व जिले में अवैध रूप से संचालित सभी स्टोन माईंस व क्रशर को बंद कराने के लिए एनजीटी ईस्टर्न जोन कोलकाता में दायर याचिका संख्या-23/2017 की सुनवाई बीते शुक्रवार को पीठ के जुडिशियल मेंबर न्यायमूर्ति बी.अमित स्टालेकर व एक्स्पर्ट मेंबर डा.अरूण कुमार वर्मा ने सुनवाई करते हुए आदेश सुरक्षित रख लिया था.मंगलवार को इस मामले में आदेश आया.जिसमें प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की अधिवक्ता अनामिका पांडे ने ईडी की तरफ़ से कोर्ट को कहा की ईडी की तरफ से हलफनामा तैयार हो गया है जिसे अगली सुनवाई तिथि के पुर्व कोर्ट व याचिकाकर्ता अरशद नसर को उपलब्ध करा दिया जाएगा और दुसरी तरफ झारखंड राज्य प्रदुषण बोर्ड के अधिवक्ता कुमार अनुराग सिंह ने फ्रेश हलफनामा दाखिल करने के लिए और चार सप्ताह का समय देने का कोर्ट से आग्रह किया जिसे एनजीटी ने स्वीकार करते हुए चार सप्ताह का समय दे दिया.सुनवाई में याचिकाकर्ता अरशद नसर व उनकी तरफ से कोलकाता हाईकोर्ट की विद्वान अधिवक्ता पौशाली बनर्जी व दीपांजन घोष उपस्थित थे.एनजीटी की समझ रखने वाले जानकर बताते हैं कि ईडी की तरफ से हलफनामा दाखिल होने पर एनजीटी का पत्थर माफियाओं,कारोबारियों समेत भ्रष्ट पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई व भारी भरकम पर्यावरणीय क्षतिपूर्ति जुर्माना लगाया जा सकता है.इस संभावना से पत्थर माफियाओं समेत पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारियों में भय व्याप्त है.इस मामले की अगली सुनवाई 14 मार्च को होगी.अब सभी की नज़रें अगली सुनवाई तिथि पर व ईडी के द्वारा दाखिल की जाने वाली हलफनामा पर टिक गईं है.बताते चले की ईडी ने जिले में भारी भरकम 1250 करोड़ के अवैध खनन के मामले को पकड़ा है.जिसमें कई सफेदपोश जेल के भीतर है तो कुछ बेल पर हैं तो कुछ फरार हैं तो कई ईडी के राडार पर हैं.जिसमें पत्थर माफियाओं,राजनितिज्ञ समेत पुलिस प्रशासनिक पदाधिकारी भी शामिल हैं.

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति”

प्रवीण शर्मा की रिपोर्ट "2028 की जंग का बिगुल! कोतबा-बागबहार कांग्रेस की पहली मासिक बैठक में संगठन को धार, सरकार के खिलाफ आर-पार की रणनीति" नवमनोनीत...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

आरोपियों ने कंस्ट्रक्शन एरिया से चुराए थे प्लास्टिक ड्रम और टुल्लू मोटररिपोर्ट दर्ज होते ही हरकत में आई घरघोड़ा पुलिस, चोरी का माल बरामद     ...