spot_img
spot_img

राजपुर धान खरीदी केन्द्र का मामला पहुंचा एस.पी. और कलेक्टर के पास

spot_img
spot_img
spot_img

राजपुर धान खरीदी केन्द्र का मामला पहुंचा एस.पी. और कलेक्टर के पास…



धान खरीदी में भारी अनियमितता एवं करोड़ों रूपये का घोटाला करने वाले लिपिक दर्शन साव के खिलाफ एफ. आई. आर. कि मांग कर रहे कर्मचारीगण…


लैलूंगा :- रायगढ़ जिले के कई धान खरीदी केन्द्रों में हुए फर्जी धान खरीदी का मामला रूकने का नाम नही ले रही है । धान खरीदी के बाद धान कि वजन में कमी आ रही है । जिसे लेकर छत्तीसगढ़ सरकार एक्शन मोड़ पर नज़र आ रही है । इसी क्रम में लगातार पिछले 4 – 5 सालों से सुर्खियां रहने वाले धान खरीदी केन्द्र राजपुर फिर एक बार फर्जी तथा बोगस धान खरीदी को लेकर पिछले कई सप्ताह से काफी चर्चा में है । इसी बीच इस मामले में एक नया मोड़ सामने आ गया है । धान खरीदी केन्द्र राजपुर के डाटा एंट्री ऑपरेटर एवं प्रभारी प्रबंधक सलीम भगत, फड़ प्रभारी मुरलीधर नाग और बारदाना प्रभारी आकाश भगत के द्वारा रायगढ़ जिले के कलेक्टर कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय रायगढ़ पहुंच कर राजपुर धान खरीदी केन्द्र में लिपिक के पद पर पदस्थ दर्शन साव के खिलाफ एफ. आई. आर. दर्ज करने की मांग की गई है। धान खरीदी केन्द्र राजपुर के कर्मचारियों के द्वारा आरोप लगाया जा रहा है। कि धान खरीदी केन्द्र राजपुर में हुई फर्जी तथा बोगस धान खरीदी का जवाबदार लिपिक दर्शन साव है। उसके द्वारा ही खरीदी में गड़बड़ी का सारा खेल खेला गया है। हम सब तीनों नये हैं, जिसके कारण दवाब बना कर गलत तरीके से फर्जी धान खरीदी किया गया है। कर्मचारियों ने इस बात का भी जिक्र किया है, कि उक्त लिपिक दर्शन साव के खिलाफ पूर्व में भी कई बार जाँच हो चुकी है। जिसमें दर्शन साव को दोषी पाए जाने के बाद भी उसके विरूद्ध कार्यवाही नहीं कि गई । जिसके कारण दर्शन साव का हौसले और बुलंद होते गया। और उसी के द्वारा लगभग 4500 क्विंटल धान कि बोगस खरीदी की गई है। एक तरफ विभाग के अधिकारी धान खरीदी कि कमी को शून्य सार्टेज करने का दवाब बना रहे हैं। तो वहीं धान खरीदी केन्द्र राजपुर के कर्मचारियों के द्वारा लिखित  रूप से लिपिक दर्शन साव के ऊपर आरोप लगाया गया है। अब देखना होगा कि जो आवेदन कलेक्टर रायगढ़ और पुलिस अधीक्षक रायगढ़ को दिया गया है। उस पर क्या कार्यवाही कि जाती है। यह तो आने वाले समय में ही पता चल सकेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश...

CHHATTISGARH NEWS

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश...

RAIGARH NEWS

केलो डेम के पास युवक-युवती से लूटपाट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस ने भेजा जेल

युवक से मारपीट कर 1,500 रुपये और आईफोन 12 मिनी, युवती का मोटोरोला मोबाइल लूटा था; वारदात में शामिल एक अन्य आरोपी की तलाश...