spot_img
spot_img

शासकीय प्राथमिक शाला नवामुडा में प्रधान पाठक के द्वारा न्यौता भोज का आयोजन🌻

spot_img
spot_img
spot_img

🌻शासकीय प्राथमिक शाला नवामुडा में प्रधान पाठक के द्वारा न्यौता भोज का आयोजन🌻

लैलूंगा:=रायगढ़ जिले के अंतर्गत विकासखंड लैलूंगा के अंतिम छोर में बस ग्राम पंचायत लमडांड के आश्रित मोहल्ला नवामुड़ा में शासकीय प्राथमिक शाला संचालित है सुदूर वनांचल क्षेत्र में बसा यह गांव छत्तीसगढ़ के अंतिम छोर एवं उड़ीसा सीमा से लगा हुआ है जहां की लगभग 95% आबादी में धनवार एवं उरांव जनजाति के लोग निवास करते हैं इसके बावजूद भी प्रधान पाठक नंदकिशोर सतपथी के मार्गदर्शन में शाला विकास समिति के सहयोग से शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन भली भांति किया जाता है इसी तारतम्य में आज दिनांक 15 4 2024 दिन सोमवार को प्रधान पाठक नंदकिशोर सतपथी द्वारा अपने जन्मदिन के अवसर पर पूर्ण न्यौता भोज का आयोजन शासकीय प्राथमिक शाला नवामुडा के बच्चों एवं आंगनबाड़ी के बच्चों को उनके रुचि के अनुसार भोजन कराया गया जिसमें चावल,दाल ,सब्जी ,टमाटर चटनी, खीर , पुडी, रसगुल्ला ,केला ,सेव ,संतरा वितरण किया गया जिसको बच्चों ने खुशी-खुशी ग्रहण किया और अपने चहेते प्रिय शिक्षक सतपथी सर जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए गिफ्ट के रूप में डायरी पेन पुष्प गुच्छ के साथ अपनी ममता ,स्नेह, प्यार और दुलार भेंट किया बच्चों के इतना प्यार और दूलार पाकर  शिक्षक की आंखें नम हो गई अंत में चॉकलेट वितरण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Raigarh News: पीएम-सेतु योजना से जिले के 5 शासकीय ITI होंगे आधुनिक, कलेक्टर ने उद्योगों को दिए निर्देश

निवेश प्रोत्साहन समिति की बैठक में औद्योगिक विकास, रोजगार और कौशल प्रशिक्षण की समीक्षा; पारंपरिक झारा शिल्प को बढ़ावा देने पर भी जोर रायगढ़, 14...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS