*लूटपाट में शामिल अपचारी बालक को खरसिया पुलिस ने पकड़ा, आरोपित से लूट की 02 मोबाइलें जप्त*…..

● *लूटपाट में शामिल अपचारी बालक को खरसिया पुलिस ने पकड़ा, आरोपित से लूट की 02 मोबाइलें जप्त*…..

*17 जुलाई, रायगढ़* । कल दिनांक 16/07/2024 को खरसिया पुलिस द्वारा 15 जुलाई को नवरंगपुर चौक के पास दो युवकों से मोबाइल और रूपयों की लूटपाट करने वाले 03 आरोपियों को पकड़ा गया जिनका एक साथ फरार था जिसे आज खरसिया पुलिस द्वारा अभिरक्षा में लिया गया, जिनसे लूट की 02 मोबाइल बरामद की गई हैं । आरोपित को खरसिया पुलिस द्वारा किशोर न्यायालय रायगढ़ पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा गया है ।

जानकारी के मुताबिक दिनांक 15/07/2024 को ग्राम कुकरीचोली का रोहित राठिया (उम्र 34 वर्ष) अपने चचेरे भाई भोला राम राठिया के साथ मोटर सायकल पर धान बीज व आधार कार्ड लेने मदनपुर खरसिया जा रहा था, दोपहर करीब 12/00 बजे नवरंगपुर चौक ग्राम गुरदा में एक स्कूटी व एक मोटर सायकल CD डिलक्स में चार लड़के इनसे मारपीट कर इनकी 02 मोबाइल और नकद 6000/- रूपये को लुट कर भाग गये। थाना खरसिया में अज्ञात आरोपियों पर अपराध क्रमांक 433/2024 धारा 309(6), 3(5) भारतीय न्याय संहिता के तहत अपराध पंजीबद्ध कर पुलिस ने माल मुल्जिम की पतासाजी में लिया गया । शीघ्र ही खरसिया पुलिस द्वारा मुखबीर सूचना पर हमलापारा खरसिया के हरिओम वर्मा, मुकेश यादव और एक अपचारी बालक को पकड़ा गया जिनसे लूट में प्रयुक्त मोटर सायकल, स्कूटी और 2500 रूपये की जप्ती की गई थी । लूट में शामिल इनका साथी (नाबालिग बालक) फरार था जिसे आज अभिरक्षा में लिया गया । विधि के साथ संघर्षरत बालक से प्रार्थी रोहित राठिया और भोला राम राठिया की लूट हुई 02 मोबाइल को जप्त कर पुलिस ने आरोपित को किशोर न्यायालय रायगढ़ पेश कर बाल संप्रेक्षण गृह भेजा है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा की अलख जगा रहे पंच एकांश पटेल, बच्ची का स्कूल में कराया प्रवेश, दिलाई ड्रेस

जिला जाजगीर चापा बिर्रा। ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 09 के पंच एवं निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल विकास...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...