*अवैध शराब के खिलाफ अभियान के बीच हथियार लहराने वाला हिरासत में, जूटमिल पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई*

spot_img

● *अवैध शराब के खिलाफ अभियान के बीच हथियार लहराने वाला हिरासत में, जूटमिल पुलिस ने की आर्म्स एक्ट की कार्रवाई*

*22 अगस्त, रायगढ़* । पुलिस अधीक्षक श्री दिव्यांग कुमार पटेल के दिशा-निर्देशन में आज अवैध शराब के खिलाफ विशेष अभियान चलाया गया। इसी दौरान मिट्ठूमुड़ा दुर्गा चौक के पास एक व्यक्ति द्वारा धारदार हथियार से लोगों को डराने-धमकाने की सूचना मिली। इस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना जूटमिल के प्रभारी निरीक्षक मोहन भारद्वाज, प्रधान आरक्षक विरेन्द्र भगत, आरक्षक तरूण महिलांगे और धनेश्वर उरांव मौके पर पहुंचे। जहां आरोपित दीपक बरेठ (पिता कंगालू राम बरेठ, 33 वर्ष) निवासी वार्ड नंबर 35 झोपड़ीपारा, थाना जूटमिल, जिला रायगढ़ को धारदार लोहे का कत्ता लहराते हुए पकड़ा। आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर थाना जूटमिल लाया गया, जहां उसके खिलाफ थाना जूटमिल में आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई कर आरोपित को रिमांड पर भेजा गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

CHHATTISGARH NEWS

घरघोड़ा बना क्षय से सुरक्षित विकासखंड, टीबी मुक्त भारत की दिशा में रायगढ़ की उल्लेखनीय उपलब्धि

‘टीबी हारेगा, देश जीतेगा’ के संकल्प के साथ हुआ जिला स्तरीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा ने किया वर्चुअल संबोधन रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” के तहत लैलूंगा पुलिस की त्वरित कार्रवाई

शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़     रायगढ़, 08 अक्टूबर...