जूटमिल पुलिस की चौकसी में दुर्गा चौक पर शराब तस्कर धराया – 30 पाव देशी शराब और बाइक जब्त

जूटमिल पुलिस की चौकसी में दुर्गा चौक पर शराब तस्कर धराया – 30 पाव देशी शराब और बाइक जब्त

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


    14 अप्रैल, रायगढ़ । पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत जूटमिल पुलिस ने शनिवार 13 अप्रैल को एक और कार्रवाई को अंजाम दिया। मुखबिर की सूचना पर दुर्गा चौक मिट्ठुमुड़ा में घेराबंदी कर मोटर साइकिल पर शराब की तस्करी कर रहे एक आरोपी को रंगे हाथ पकड़ा गया, जिसके कब्जे से देशी शराब के 30 पाव सहित बाइक जब्त की गई।
     थाना प्रभारी जूटमिल निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि बस स्टैंड मटन मार्केट की ओर से एक व्यक्ति भारी मात्रा में शराब लेकर बिक्री हेतु जा रहा है। सूचना मिलते ही उन्होंने प्रधान आरक्षक शिव वर्मा को टीम के साथ कार्रवाई के निर्देश दिए। तत्परता दिखाते हुए पुलिस टीम ने दुर्गा चौक मिट्ठुमुड़ा पर घेराबंदी की और एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर जांच की। *आरोपी खगेश्वर साव पिता घुरवा साव उम्र 32 वर्ष निवासी गढ़उमरिया थाना जुटमिल* के पास से 30 पाव देशी प्लेन शराब, कुल 5 लीटर 400 मिलीलीटर बरामद की गई। साथ ही शराब ढोने में इस्तेमाल की जा रही काले रंग की TVS डिस्कवर मोटरसाइकिल (CG 13 UA 0754) भी जब्त की गई है।
         आरोपी के खिलाफ थाना जूटमिल में छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। इस रेड कार्रवाई में प्रधान आरक्षक शिव वर्मा के साथ आरक्षक धनेश्वर उरांव, शशिभूषण साहू और परमानंद पटेल की सक्रिय भूमिका रही। पुलिस ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि जिले में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ अभियान और तेज़ किया जाएगा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj ka Panchang: ज्येष्ठ माह की अष्टमी तिथि आज, नोट कर लें शुभ मुहूर्त और राहुकाल समेत पूरा पंचांग

Aaj ka Panchang, 10 May 2026: हर माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी को काला अष्टमी व मासिक कृष्ण अष्टमी के नाम से भी जाना जाता...

CHHATTISGARH NEWS

Road Accident: फिर खून से लाल हुई सड़क, बाइक और कार की टक्कर में 3 युवकों की मौत, इलाके में हड़कंप

बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आई है। डौंडीलोहारा थाना क्षेत्र के खैरीडीह के पास देर रात एक दर्दनाक...

RAIGARH NEWS

जनगणना-2027 : जिले में मकान सूचीकरण और मकान गणना का कार्य तेजी से जारीलैलूंगा में अधिकारियों ने किया निरीक्षण, प्रगणकों की तकनीकी समस्याओं का...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़, 9 मई 2026/ जनगणना-2027 के प्रथम चरण अंतर्गत रायगढ़ जिले में मकान सूचीकरण एवं मकान गणना का कार्य...