WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

भाजपा मंडल राजपुर की समीक्षा बैठक में सरपंचों का शक्ति प्रदर्शन, विकास को लेकर हुआ खुला संवाद

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

भाजपा मंडल राजपुर की समीक्षा बैठक में सरपंचों का शक्ति प्रदर्शन, विकास को लेकर हुआ खुला संवाद

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

राजपुर, 24 जुलाई 2025: भारतीय जनता पार्टी मंडल राजपुर द्वारा एक अहम समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र के सभी ग्राम पंचायतों के सरपंचों को आमंत्रित किया गया था। यह बैठक स्थानीय विकास, प्रशासनिक समन्वय और संगठनात्मक मजबूती को लेकर चर्चा के लिए बुलाई गई थी।

बैठक की अध्यक्षता भाजपा मंडल अध्यक्ष  रमेश होता ने की, जबकि संचालन मंडल महामंत्री  सहदेव भोय ने किया। इस बैठक में विशेष रूप से अनुसूचित जनजाति मोर्चा के जिला मंत्री  भक्तु राम भगत, महिला नेत्री शकुंतला भगत और वरिष्ठ भाजपा कार्यकर्ता  गौरी शंकर पटेल की उपस्थिति रही।

बैठक में विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंचों ने हिस्सा लिया, जिनमें प्रमुख रूप से बाहमा से कांशी राम नाग, गुडुबहाल से  हरिप्रिया बरुआ, तारागढ़ से  मिली खलखो, मुड़ागांव से  सधन राम नाग, कोड़ासिया से प्रतिनिधि जय कुमार पैंकरा, गहनाझरिया से  आनंद सागर नाग, खेड़ामा से  राजकुमार लकड़ा, सलखिया से  पुष्प कांति भगत, झरन से गोमती भगत, कुर्रा से  दमयंती राठिया, घियारमुडा से  रीमा, सरडेगा से बसंती पैंकरा, पहाड़लुडेग से  शरण बाई कंवर और जामबहार से  लच्छमी सिदार शामिल रहीं।

बैठक के दौरान सरपंचों ने अपने-अपने ग्राम पंचायत की समस्याओं, जनहित योजनाओं की स्थिति, अधूरे विकास कार्यों और प्रशासनिक अड़चनों पर खुलकर चर्चा की। सभी सरपंचों ने एक स्वर में संगठन की मजबूती के साथ-साथ जमीनी स्तर पर भाजपा की योजनाओं को सफलतापूर्वक लागू करने के लिए तत्परता दिखाई।

मंडल अध्यक्ष रमेश होता जी ने सरपंचों के सुझावों और मुद्दों को गंभीरता से सुनते हुए आश्वासन दिया कि भाजपा हमेशा जनप्रतिनिधियों और जनता के साथ खड़ी है। उन्होंने सरपंचों को प्रेरित किया कि वे गांव-गांव विकास की अलख जगाएं और केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ हर घर तक पहुंचाएं।

बैठक की विशेष बात रही सरपंचों की पूर्ण उपस्थिति और उनकी सक्रिय भागीदारी, जिसे मंडल स्तर पर एकता और समर्पण का प्रतीक बताया गया। यह बैठक आगामी पंचायत एवं नगरीय निकाय चुनावों की तैयारी और संगठन विस्तार की दृष्टि से भी अहम मानी जा रही है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बनेकेला गाँव में चोरों का आतंक, रात्रि में ट्रैक्टर के टायर चुरा कर हुए रफूचक्कर

लैलूँगा/रायगढ़, 28 अगस्त।लैलूँगा क्षेत्र के बनेकेला गाँव में चोरों का आतंक देखने को मिल रहा है। अज्ञात चोरों ने रात्रि के समय एक ट्रैक्टर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS