spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

राखी के रंग में पुलिस का संग! जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार की अगुवाई में महिलाओं ने थाना प्रभारी व स्टाफ को बांधी राखी

राखी के रंग में पुलिस का संग! जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार की अगुवाई में महिलाओं ने थाना प्रभारी व स्टाफ को बांधी राखी

लैलूंगा — भाई-बहन के अटूट प्रेम और रक्षा के संकल्प के इस पावन पर्व पर लैलूंगा थाने का नजारा आज बेहद खास रहा। जिला पंचायत उपाध्यक्ष दीपक सिदार के नेतृत्व में बड़ी संख्या में महिलाएं थाना परिसर पहुँचीं और थाना प्रभारी सहित पूरे पुलिस स्टाफ को अपने हाथों से राखी बांधकर उनका मुंह मीठा कराया।

महिलाओं ने पुलिस जवानों को “भाई” मानते हुए उनकी लंबी उम्र, सुरक्षा और सफलता की कामना की। मौके पर दीपक सिदार ने कहा कि पुलिस सिर्फ कानून व्यवस्था की रखवाली नहीं करती, बल्कि समाज के हर सुख-दुख में साथ खड़ी रहती है। ऐसे में रक्षा बंधन के दिन बहनों का अपने “रक्षक भाइयों” को राखी बांधना गर्व की बात है।

थाना प्रभारी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि यह राखी उनके लिए सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि कर्तव्य निभाने की शक्ति और प्रेरणा है। कार्यक्रम में पूरे थाना स्टाफ के चेहरे पर मुस्कान और आपसी भाईचारे का अनोखा नजारा देखने को मिला। आज तक मेरे जीवन मे नौकरी करते हुए ऐसा अनोखा प्यार नही मिला था आज लैलूंगा में देखने को मिला इसके लिए लैलूंगा की दीदियों को दिल से धन्यवाद दिया ।

इस कार्यक्रम में प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंद्रशेखर जायसवाल सहित लैलूंगा श्रमजीवी के अध्यक्ष बज्र दास महंत , दीपक शर्मा सहित पत्रकार साथी की गरिमामय उपस्थिति रही

यह आयोजन सामाजिक एकता और पुलिस-जन सहयोग का जीवंत उदाहरण बन गया, जिसे देखकर हर कोई भावुक हो उठा।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

🐒आक्रामक बंदर का सफल रेस्क्यू सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया

➡️ ग्रामीणों ने ली राहत की सांस, वन विभाग की त्वरित कार्रवाई बिलासपुर संभाग हेड सुखदेव आजाद जिला शक्ति 🌲 सक्ती वन परिक्षेत्र अंतर्गत मालखरौदा क्षेत्र...
Latest
🐒आक्रामक बंदर का सफल रेस्क्यू सुरक्षित वन क्षेत्र में छोड़ा गया Aaj Ka Panchang 6 April: आज का पंचांग, जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त 6 April 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों का बेड़ा पार लगाएंगे भगवान शिव,पढ़ें दैन... खाद दुकानों पर छापा: भटगांव में बड़ी कार्रवाई, एक का लाइसेंस सस्पेंड धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन