किसानों के हित में सजग पहरेदार — एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी का औचक निरीक्षण।

किसानों के हित में सजग पहरेदार — एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी का औचक निरीक्षण।

खाद आपूर्ति में पारदर्शिता, काला बाजारी पर सख्त निगरानी

रायगढ़। किसानों की जरूरतों को सर्वोपरि मानते हुए घरघोड़ा और तमनार क्षेत्र में एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी ने खाद आपूर्ति व्यवस्था की बारीकी से समीक्षा की। औचक निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी किसान को खाद के लिए भटकना न पड़े और हर हाल में उचित मूल्य पर ही उपलब्ध कराया जाए।

निरीक्षण में शुभम ट्रेडर्स और महामाया ट्रेडर्स जैसे निजी संस्थानों पर उन्होंने स्टॉक और बिक्री व्यवस्था की जांच की, साथ ही दुकानदारों को चेतावनी दी कि किसी भी तरह की काला बाजारी या कृत्रिम संकट पैदा करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।

शासकीय गोदाम घरघोड़ा और नवापारा टेंडा वितरण केंद्र का जायजा लेते हुए उन्होंने समिति प्रबंधकों को किसानों की समस्याओं का तत्काल समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके बाद सभागार भवन में मंडी प्रबंधकों, फर्टिलाइजर निरीक्षकों और कृषि अधिकारियों की बैठक कर भंडारण, आपूर्ति और वितरण की पारदर्शी प्रक्रिया पर जोर दिया।

एसडीएम दुर्गा प्रसाद अधिकारी के साथ इस निरीक्षण में तहसीलदार मनोज कुमार गुप्ता, फर्टिलाइजर निरीक्षक उदित नारायण नगाइच, कृषि विभाग के एसईडीओ दुबराज पैंकरा (घरघोड़ा) और एसईडीओ तमनार सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

किसानों के हित में उनकी यह सक्रियता और तत्परता क्षेत्र में एक स्पष्ट संदेश देती है, प्रशासन तभी सार्थक है जब उसकी नब्ज किसानों की तकलीफों से जुड़ी हो।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...