spot_img
Monday, April 6, 2026
Monday, April 6, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूँगा के आमापाली में BSNL टावर ठप – नेटवर्क के बिना गांव हुआ “कनेक्शन लाइट”, ग्रामीणों का सब्र टूटा, प्रशासन मौन!

आमापाली में BSNL टावर ठप – नेटवर्क के बिना गांव हुआ “कनेक्शन लाइट”, ग्रामीणों का सब्र टूटा, प्रशासन मौन!

लैलूंगा/आमापाली – संचार क्रांति के दौर में भी लैलूंगा के आमपाली गांव के लोग नेटवर्क अंधकार में जीने को मजबूर हैं। BSNL का टावर पिछले कई महीनों से ठप पड़ा है, जिसके चलते न तो फोन कॉल हो पा रही है और न ही कोई डिजिटल संपर्क। आपातकालीन स्थिति में भी लोग घंटों दौड़-भाग कर आस-पास के इलाकों में नेटवर्क ढूंढने निकल पड़ते हैं।

ग्रामीणों का कहना है कि संचार ठप होने से छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन पढ़ाई, सरकारी योजनाओं की जानकारी और बैंकिंग कार्य बुरी तरह प्रभावित हो रहे हैं। व्यापारियों और किसानों को भी बाजार से जुड़े रहने में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है।

गांव के सरपंच ने इस गंभीर समस्या पर साय सरकार को लिखित आवेदन देकर तत्काल सुधार की मांग की थी, लेकिन प्रशासन की नींद अब तक नहीं टूटी। ग्रामीणों का गुस्सा उबाल पर है और लोगों का कहना है कि अगर जल्द नेटवर्क बहाल नहीं हुआ तो वे सामूहिक प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।

“21वीं सदी में संचार व्यवस्था ठप होना शर्मनाक है। अगर अब भी कार्यवाही नहीं हुई तो आंदोलन होगा”, यह चेतावनी ग्रामीणों ने दी है।

अब सवाल ये है – क्या जिम्मेदार विभाग आमपाली को फिर से नेटवर्क से जोड़ेगा या लोग कनेक्शन के बिना कटे-कटे ही रहेंगे? 📡

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

Aaj Ka Panchang 6 April: आज का पंचांग, जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 6 April 2026, Panchang Today : हिन्दू पंचांग का उपयोग प्राचीन काल से होता आ रहा है। पंचांग शब्द का अर्थ...
Latest
Aaj Ka Panchang 6 April: आज का पंचांग, जानें सोमवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त 6 April 2026 Ka Rashifal: आज इन राशियों का बेड़ा पार लगाएंगे भगवान शिव,पढ़ें दैन... खाद दुकानों पर छापा: भटगांव में बड़ी कार्रवाई, एक का लाइसेंस सस्पेंड धर्मशाला तोड़कर कब्जे की साजिश
मुख्य सड़क किनारे 4 फीट गड्ढा, बड़े हादसे की ...
बिलाईगढ़ में सत्ता का स्याह चेहरा: सीएमओ पर मनमानी, 16 लाख राशि के बंदरबांट और ज... कुर्मी क्षत्रिय समाज का रहा है गौरवशाली अतीत : विजय शर्मा Accident : तेज रफ्तार ने ली जान; खड़ी पानी टैंकर से टकराई बाइक, युवक की मौत BREAKING : तालाब में तैरती मिली दो बच्चों की लाश, कल से थे लापता, गांव में पसरा ... राज्यपाल डेका ने जशपुर के केरेगांव होम-स्टे का किया अवलोकन राज्यपाल डेका ने जशपुर के मातृत्व वन में किया सीता अशोक के पौधे का रोपण