spot_img
spot_img

गांवों की तस्वीर बदलने आगे आए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय – 14 गांवों के लिए 379.46 लाख की सड़क स्वीकृति

spot_img
spot_img
spot_img

गांवों की तस्वीर बदलने आगे आए जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय – 14 गांवों के लिए 379.46 लाख की सड़क स्वीकृति

जशपुर। प्रदेश में विष्णुदेव साय की सरकार लगातार गांवों को विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम कर रही है। इसी कड़ी में जशपुर जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय भी क्षेत्र की जनता के बीच सक्रिय रहकर विकास कार्यों को गति दे रहे हैं।

जनसम्पर्क के दौरान ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए जाने जाने वाले सालिक साय विशेषकर स्वास्थ्य,सड़क, पानी और बिजली जैसी मूलभूत सुविधाओं को प्राथमिकता देते हैं। उनका मानना है कि जब गांव की बुनियादी जरूरतें पूरी होंगी तभी क्षेत्र का सर्वांगीण विकास संभव है।

इसी संकल्प को आगे बढ़ाते हुए सालिक साय ने जशपुर जिले के कांसाबेल और पत्थलगांव क्षेत्र के 14 गांवों के लिए कुल 379.46 लाख रुपये की लागत से सीसी सड़क निर्माण कार्य की स्वीकृति दिलाई है। इस स्वीकृति से लंबे समय से खराब सड़कों की समस्या झेल रहे ग्रामीणों को राहत मिलेगी और आवागमन सुगम होगा।

सालिक साय का कहना है कि सड़कों के निर्माण से न केवल बाजार, स्कूल, अस्पताल जैसी आवश्यक सुविधाओं तक पहुंच आसान होगी, बल्कि किसानों की उपज को भी समय पर बाजार तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।

सालिक साय ने आगे कहा कि “ग्रामीण अंचल का विकास ही मेरी प्राथमिकता है। गांव की समस्याओं को जमीनी स्तर पर समझकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास करता रहूंगा।”

इस बड़ी स्वीकृति से ग्रामीण अंचल में विकास की नई राह खुलेगी और जशपुर जिले की पहचान एक विकसित और सशक्त क्षेत्र के रूप में और मजबूत होगी। विकास कार्य कि स्वीकृति से क्षेत्र के लोगो आम जन मानस मे हर्ष कि लहर दौड़ गई है।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान

शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को किया प्रभावित, गुरु डॉ. जी. रतीश बाबू के मार्गदर्शन में मिली सफलता रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

CHHATTISGARH NEWS

रायपुर में भरतनाट्यम प्रतियोगिता में प्रियांशु सिंह देव ने हासिल किया प्रथम स्थान

शास्त्रीय नृत्य की शानदार प्रस्तुति से निर्णायकों को किया प्रभावित, गुरु डॉ. जी. रतीश बाबू के मार्गदर्शन में मिली सफलता रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर...

RAIGARH NEWS

Raigarh News: नवरात्रि-दशहरा पर रायगढ़ पुलिस का सुरक्षा प्लान तैयार, 5 सेक्टर में बंटा शहर

02 एडिशनल एसपी, 6 डीएसपी समेत थाना पुलिस, होमगार्ड और 6वीं बटालियन के जवान संभालेंगे मोर्चा; यातायात व्यवस्था के लिए भी विशेष टीम तैनात रायगढ़,...