लिंजीर पंचायत में बीजेपी का विराट वृक्षारोपण महाअभियान, हजारों कार्यकर्ताओं की आवाज से गूंजा चंद्रपुर – राजनीति और आस्था का अनोखा संगम

लिंजीर पंचायत में बीजेपी का विराट वृक्षारोपण महाअभियान, हजारों कार्यकर्ताओं की आवाज से गूंजा चंद्रपुर – राजनीति और आस्था का अनोखा संगम

खरसिया विधानसभा के ग्राम पंचायत लिंजीर ने इस रविवार एक ऐतिहासिक पल देखा। भारतीय जनता पार्टी ने यहां विराट वृक्षारोपण महाअभियान चलाकर पर्यावरण संरक्षण की मिसाल पेश की। कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे थे जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान, जिनकी अगुवाई में हजारों कार्यकर्ता “एक पेड़ – सौ संकल्प” और “हरियाली है तो खुशहाली है” जैसे नारों से वातावरण को गूंजा रहे थे।

इस मौके पर जिला महामंत्री जतिन साव, वरिष्ठ नेता सनत नायक समेत पार्टी के तमाम बड़े चेहरे मौजूद रहे। लैलूंगा के अजेय योद्धा मनोज अग्रवाल की उपस्थिति ने कार्यकर्ताओं में जोश भर दिया। महाअभियान के अंतर्गत 500 पौधों का सामूहिक रोपण कर भाजपा ने साफ संदेश दिया कि पार्टी सिर्फ राजनीति तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज और प्रकृति के संरक्षण में भी अग्रणी भूमिका निभा रही है।

पौधारोपण के बाद विशाल कार्यकर्ता दल चंद्रपुर के ऐतिहासिक चंद्रहसनी मंदिर पहुँचा। यहाँ वातावरण पूरी तरह भक्ति-भाव में डूब गया। दीदी प्रज्ञा भारती और मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी श्रीमती कौशल्या साय की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने माँ चंद्रहसनी देवी के दर्शन किए और भव्य गंगा आरती में शामिल हुए। हजारों कार्यकर्ताओं की भागीदारी से मंदिर प्रांगण गगनभेदी जयकारों से गूंज उठा।

जिला अध्यक्ष अरुणधर दीवान ने इस आयोजन को संगठन की शक्ति और संस्कृति की जड़ से जोड़ते हुए कहा—
“भाजपा केवल राजनीति नहीं करती, बल्कि समाज और संस्कृति के उत्थान में सदैव अग्रसर रहती है।”

लिंजीर की धरती इस दिन राजनीति और आस्था के संगम की गवाह बनी। वृक्षारोपण और गंगा आरती का यह संगम कार्यकर्ताओं के लिए न केवल प्रेरणा बना बल्कि जिले के लिए एक नया संकल्प भी—हर गांव और गली को हरियाली से आच्छादित कर छत्तीसगढ़ को स्वच्छ और स्वस्थ बनाने का।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

शिक्षा की अलख जगा रहे पंच एकांश पटेल, बच्ची का स्कूल में कराया प्रवेश, दिलाई ड्रेस

जिला जाजगीर चापा बिर्रा। ग्राम पंचायत बिर्रा के वार्ड क्रमांक 09 के पंच एवं निर्माण एवं विकास कार्य समिति के अध्यक्ष एकांश पटेल विकास...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

अमलीपाली में पानी की समस्या हुई दूरमहिलाओं को मिली बड़ी राहत, समय की हुई बचतस्वच्छ जल से बेहतर हुआ स्वास्थ्य और जीवन स्तर

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ रायगढ़, 18 जून 2026/ विकासखंड पुसौर के ग्राम अमलीपाली, ग्राम पंचायत आमापाली में जल जीवन मिशन ने ग्रामीणों के...