spot_img
Saturday, April 4, 2026
Saturday, April 4, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● लैलूँगा पुलिस की बड़ी सफलता : पत्नी की हत्या के फरार आरोपी को तोलगे जंगल से दबोचा, भेजा जेल

● लैलूँगा पुलिस की बड़ी सफलता : पत्नी की हत्या के फरार आरोपी को तोलगे जंगल से दबोचा, भेजा जेल

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा


        रायगढ़, 20 नवंबर । लैलूंगा पुलिस ने पत्नी की हत्या कर दो दिनों से जंगल में छिपे आरोपी आलाप अगरिया को आज तोलगे जंगल से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के अनुसार 17 नवंबर 2025 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव को सूचना मिली थी कि ग्राम तोलगे निवासी अमासो अगरिया (30 वर्ष) की उसके पति आलाप अगरिया (32 वर्ष) ने हत्या कर दी है। सूचना पर थाना प्रभारी टीम के साथ मौके पर पहुंचे, जहां चैतन प्रसाद भुईहर निवासी ऐकरा ने पुलिस को घटना की जानकारी दी। पुलिस ने घटनास्थल निरीक्षण कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आरोपी की तलाश शुरू कर दी। हत्या के बाद से आरोपी जंगल में छिपा हुआ था, जिसकी गिरफ्तारी के लिए मुखबिर लगाए गए थे। आज मुखबिर से सूचना मिली कि आरोपी तोलगे के जंगल में देखा गया है, जिस पर थाना प्रभारी ने टीम के साथ सर्च ऑपरेशन चलाया और आरोपी को धर दबोचा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि 16 नवंबर की रात पारिवारिक विवाद में उसने पत्नी को टांगी के बेंट से मारकर हत्या की। आरोपी के मेमोरण्डम पर टांगी का बेंट और वारदात के समय पहना लुंगी जब्त किया गया। मामले में थाना लैलूंगा में दर्ज अपराध क्रमांक 299/2025 धारा 103(1) बीएनएस में आज आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
        एसपी श्री दिव्यांग पटेल, एडिशनल एसपी श्री आकाश मरकाम और धरमजयगढ़ एसडीओपी सिद्दांत तिवारी के मार्गदर्शन में आरोपी की गिरफ्तारी थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव, सहायक उप निरीक्षक डीपी चौहान, आरक्षक गोविंद बनर्जी, राजू तिग्गा और चमार साय की सक्रिय भूमिका से संपन्न हुई।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बारिश के आसार

रायपुर। छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज आने वाले दिनों में बदलने वाला है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार, प्रदेश में अगले पांच दिनों...
Latest
छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम का मिजाज, अगले पांच दिनों तक गरज-चमक, तेज हवा के साथ बा... खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के बाद सामुदायिक पावर हाउस के रूप में जाने जाएंगे सिद्... मुख्यमंत्री साय के सुशासन का असर: छत्तीसगढ़ ने खनिज राजस्व में दर्ज की 14% की रि... बिलासपुर संभाग में सर्व रविदास समाज की अहम बैठक 5 अप्रैल को महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के लिए जरूरी खबर स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार की दिशा में बड़ी पहल, जिले को मिलीं 6 संजीवनी 108 ... मैट्रिमोनियल एजेंटों के गैंग का खुलासा, 4 गिरफ्तार Aaj Ka Panchang 4 April: आज का पंचांग, जानें शनिवार के सभी शुभ- अशुभ मुहूर्त Aaj Ka Rashifal 4 April 2026: आज का दिन कैसा रहेगा? कुछ राशियों को लाभ, तो कुछ क... महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...