spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

लैलूंगा में ‘अजेय योद्धा’ सुखन का धमाका! बच्चों के साथ छेर –छेरा मांगकर मनाया परंपरागत त्यौहार, गलियों में गूँजी खुशियाँ… पूरा कस्बा बना उत्सव का मैदान!

लैलूंगा में ‘अजेय योद्धा’ सुखन का धमाका! बच्चों के साथ छैर–छैरा मांगकर मनाया परंपरागत त्यौहार, गलियों में गूँजी खुशियाँ… पूरा कस्बा बना उत्सव का मैदान!

लैलूंगा। परंपराओं की धरती लैलूंगा में आज एक अनोखा और मनछू लेने वाला नज़ारा देखने को मिला। अजेय योद्धा के नाम से चर्चित सामाजिक कार्यकर्ता सुखन ने बच्चों के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की प्राचीन और लोक संस्कृति की पहचान छैर–छैरा मांगते हुए त्यौहार मनाया।   पारंपरिक गीतों की धुन और बच्चों की खिलखिलाहट ने पूरा क्षेत्र उत्सव के रंग में रंग दिया।

सुबह से ही बच्चों का समूह पारंपरिक वेशभूषा में, सिर पर टोकरी और हाथों में छैर लेकर गलियों, मोहल्लों और घर-घर पहुंचा। साथ ही सुखन स्वयं आगे बढ़कर बच्चों का मनोबल बढ़ाते नजर आए। जहां-जहां यह टोली पहुंची, वहां लोगों ने खुले दिल से स्वागत किया, बच्चों को आशीर्वाद दिया और मिठाई, फल तथा अन्य सामग्री देकर त्यौहार का महत्व और भी बढ़ा दिया।

स्थानीय लोगों ने कहा कि बदलते दौर में जहां आधुनिकता की आंधी परंपराओं को पीछे छोड़ रही है, वहीं सुखन का यह प्रयास एक मिसाल है। उन्होंने न सिर्फ बच्चों में उत्साह जगाया बल्कि समाज को यह संदेश भी दिया कि संस्कृति, परंपरा और लोकरीति हमारी असली पहचान है। यही कारण है कि इस पहल की हर तरफ सराहना हो रही है।

त्यौहार के दौरान बच्चों के चेहरों पर दिखाई दे रही मुस्कान मानो यह कह रही थी कि यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि अपनों को जोड़ने, रिश्तों को मजबूत करने और समाज में एकता की नई मिसाल गढ़ने का अवसर है। इसी बीच कई बुजुर्गों ने भावुक होते हुए कहा कि बचपन का वही पुराना दृश्य आज फिर लौट आया, जिसे देखकर दिल खुश हो गया।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजितलैलूँगा एवं तमनार में सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण01 अप्रैल से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगारायगढ़, 03 अप्रैल 2026/महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र...