spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

BREAKING: मवेशी तस्कर पर कार्रवाई, पैदल मारते-पीटते बिना चारा-पानी ले जा रहे थे उड़ीसा

➡️ एसएसपी रायगढ़ शशि मोहन सिंह के निर्देश पर लैलूंगा पुलिस की मवेशी तस्कर पर कार्रवाई
➡️ मवेशी तस्कर के चंगुल से 08 नग कृषक गौवंश सकुशल मुक्त
➡️ थाना लैलूंगा क्षेत्रांतर्गत कटेलपारा का मामला
➡️ पैदल मारते-पीटते बिना चारा-पानी उड़ीसा ले जाए जा रहे थे मवेशी, पुलिस ने दबोचा
➡️ आरोपी के कब्जे से 08 नग गौवंश जुमला कीमती लगभग ₹1,00,000 एवं एक लकड़ी का डंडा जप्त
➡️ थाना लैलूंगा में छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध
➡️ गिरफ्तार आरोपी – जलंधर यादव पिता वैधराज यादव उम्र 46 वर्ष निवासी बैस्कीमुड़ा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़

       रायगढ़, 27 जनवरी । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह द्वारा जिले में पदभार ग्रहण करने के पश्चात मादक पदार्थों एवं मवेशी तस्करी पर सख्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं। इसी के परिपालन में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा मुखबिर तंत्र को सक्रिय किया गया, जिसके परिणामस्वरूप कल शाम मवेशी तस्करी के प्रयास को विफल करते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार कर 08 नग कृषक गौवंशों को मुक्त कराया गया है। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
➡️ मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि लैलूंगा पुलिस को मुखबिर से पुख्ता सूचना मिली कि एक व्यक्ति 08 नग गौवंश को मारते-पीटते, हांकते हुए, बिना चारा-पानी कटेलपारा लैलूंगा से उड़ीसा की ओर पैदल ले जा रहा है। सूचना की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा तत्काल पुलिस टीम रवाना कर मुखबिर के बताए स्थान कटेलपारा के पास दबिश दी गई, जहां एक व्यक्ति कच्चे मार्ग से मवेशियों को क्रूरता पूर्वक ले जाते हुए पाया गया।
➡️ संदेही को रोककर पूछताछ करने पर उसने अपना नाम जलंधर यादव पिता वैधराज यादव उम्र 46 वर्ष निवासी बैस्कीमुड़ा थाना लैलूंगा जिला रायगढ़ बताया तथा अपने साथी पिताम्बर यादव निवासी चरखापारा के साथ मिलकर उक्त मवेशियों को चरखापारा से उड़ीसा ले जाना स्वीकार किया। पूछताछ के दौरान आरोपी मवेशियों की खरीदी-बिक्री अथवा परिवहन से संबंधित कोई वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
➡️ आरोपी के विरुद्ध थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 21/2026 धारा छ.ग. कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर उसके कब्जे से 08 नग गौवंश (कीमत लगभग ₹1,00,000) एवं एक नग लकड़ी का डंडा गवाहों के समक्ष जप्त किया गया। आरोपी जलंधर यादव को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
➡️ प्रकरण की कार्रवाई में थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव, प्रधान आरक्षक शिव प्रसाद पैंकरा, आरक्षंक संतराम निषाद एवं हमराह स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
➡️ एसएसपी रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह ने कहा कि जिले में मवेशी तस्करी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। ऐसे अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की सख्त निगरानी जारी रहेगी और दोषियों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजितलैलूँगा एवं तमनार में सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण01 अप्रैल से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगारायगढ़, 03 अप्रैल 2026/महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र...