spot_img
spot_img

⏺️ राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन आधारित तकनीकी निरीक्षण, त्वरित सुधारात्मक कार्यों हेतु निर्देश जारी।
⏺️ सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में जशपुर पुलिस की महत्वपूर्ण पहल।

spot_img
spot_img
spot_img

⏺️ राष्ट्रीय राजमार्ग NH-43 पर चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन आधारित तकनीकी निरीक्षण, त्वरित सुधारात्मक कार्यों हेतु निर्देश जारी।
⏺️ सड़क दुर्घटनाओं की प्रभावी रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुचारु और सुव्यवस्थित बनाने की दिशा में जशपुर पुलिस की महत्वपूर्ण पहल।


   
जशपुरनगर:- दिनांक 30.01.2026

                             ➡️जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं यातायात व्यवस्था को अधिक सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से जशपुर डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डाॅ. लाल उमेद सिंह (IPS) के निर्देशन में बीते दिवस राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक NH-43 पर चिन्हांकित दुर्घटनाजन्य स्थलों का ड्रोन कैमरे के माध्यम से निरीक्षण किया गया। ड्रोन निरीक्षण के दौरान सड़क की भौतिक संरचना, यातायात प्रवाह, दृष्यता, संकेतक व्यवस्था, सड़क किनारे अवरोधों तथा दुर्घटना संभावित कारणों का विस्तृत एवं सूक्ष्म परीक्षण किया गया।

निरीक्षण का विवरण

                            निरीक्षण के दौरान गिरांग तिराहा, होलीक्रास स्कूल घोलेंग के सामने, पोरतेंगा जाने वाला तिराहा, पाॅलिटेक्निक कालेज, झरगांव मार्ग पर पुलिया के समीप तथा भलमंडा चौक जैसे संवेदनशील स्थलों का विस्तृत अवलोकन किया गया। निरीक्षण उपरांत गिरांग तिराहा क्षेत्र में जंक्शन आइलैंड की साफ-सफाई सुनिश्चित करने, डोड़काचौरा रोड़ में स्थापित अवैध होल्डिंग हटाने तथा रांची रोड पर स्थित पुलिस कल्याण पेट्रोल पंप, केदार दुकान एवं अन्य साईन बोर्डों को नियमानुसार हटाने के निर्देश दिए गए। साथ ही उक्त क्षेत्र में रम्बलर स्ट्रिप लगाने, भारी वाहन प्रवेश निषेध बोर्ड का युक्तिसंगत स्थान परिवर्तन करने तथा टर्निंग एवं चेतावनी संकेत* बोर्डों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए गए।
                                होलीक्रास स्कूल घोलेंग के सामने विद्यालय चेतावनी संकेत बोर्ड स्थापित करने, यात्री प्रतीक्षालय एवं चर्च मार्ग के समीप रम्बलर स्ट्रिप लगाने तथा सड़क किनारे पेड़ों की डालियों एवं झाड़ियों की कटाई-छंटाई कराने के निर्देश दिए गए।
                               पोरतेंगा तिराहा के समीप सड़क किनारे वृक्षों की छंटाई कराने तथा तिराहे पर स्थित गुमटी को नियमानुसार पीछे स्थानांतरित करने के निर्देश दिए गए। वहीं पालीटेक्निक काॅलेज मार्ग पर पुलिया के समीप मोड़ में स्थित झुरमुट हटाने तथा भलमंडा चौक में आम वृक्ष की डालियों की छंटाई कराने के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त जामटोली एवं भलमंडा मार्ग में सड़क ढलाई कार्य कराए जाने हेतु राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण को निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान चिन्हांकित कमियों के शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित निर्माण एजेंसियों एवं यातायात प्रभारी जशपुर को समयबद्ध रूप से सुधारात्मक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए।
                               ड्रोन आधारित निरीक्षण के माध्यम से दुर्घटनाजन्य स्थलों की पहचान कर आवश्यक सुधारात्मक उपाय सुनिश्चित करने की दिशा में यह पुलिस विभाग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे सड़क सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाया जा सकेगा।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

CHHATTISGARH NEWS

केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की बौराड़ी स्टेडियम में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत 6 लोग थे सवार

तकनीकी खराबी की आशंका के चलते पायलट ने लिया एहतियाती फैसला, हेलीकॉप्टर बाद में देहरादून के सहस्त्रधारा लौटा नई टिहरी। उत्तराखंड के नई टिहरी में...

RAIGARH NEWS

🔥 जुआरियों में हड़कंप! रायगढ़ पुलिस की डबल स्ट्राइक, दो ठिकानों पर छापा—6 गिरफ्तार

ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तारबाउलीकुआं और दीनदयाल कॉलोनी ढिमरापुर में अलग-अलग कार्रवाई, जुआ खेलते...