WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

नशामुक्ति अभियान के तहत गांव–गांव पहुंची रायगढ़ पुलिस, “पुलिस जन चौपाल” के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशा और ऑनलाइन फ्रॉड के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान तेज

लैलूंगा व छाल क्षेत्र में पुलिस जन चौपाल, 300 से अधिक ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

नशामुक्ति अभियान के तहत गांव–गांव पहुंची रायगढ़ पुलिस, “पुलिस जन चौपाल” के माध्यम से ग्रामीणों को किया जागरूक

एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशा और ऑनलाइन फ्रॉड के विरुद्ध जनजागरूकता अभियान तेज

लैलूंगा व छाल क्षेत्र में पुलिस जन चौपाल, 300 से अधिक ग्रामीणों ने लिया नशामुक्ति का संकल्प

एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना रायगढ़ पुलिस की प्राथमिकता

      रायगढ़, 6 फरवरी ।  वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा जिले के तमनार थानाक्षेत्र से नशामुक्ति अभियान की शुरूआत की गई है। एसएसपी ने नशे के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को नशामुक्ति के लिए प्रेरित करने निर्देशित किया है। इन्हीं निर्देशों के पालन में कल दिनांक 05.02.2026 को थाना प्रभारी लैलूंगा उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा ग्राम पोतरा में “पुलिस जन चौपाल” आयोजित की गई, जिसमें करीब 300 से अधिक महिला-पुरुष उपस्थित रहे।

            कार्यक्रम में थाना प्रभारी लैलूंगा द्वारा एसएसपी शशि मोहन सिंह की युवाओं को नशे से दूर रखने की मंशा से ग्रामीणों को अवगत कराते हुए जिले में नशामुक्ति को लेकर चलाए जा रहे अभियान की विस्तृत जानकारी दी गई। महिलाओं से अपील की गई कि वे अपने गांव में महिला समिति गठित कर अवैध शराब बनाने वालों को शराब निर्माण एवं बिक्री से रोकें, नहीं मानने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें, ऐसे तत्वों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उपस्थित महिलाओं ने एक स्वर में नशामुक्ति को लेकर लैलूंगा पुलिस के साथ सक्रिय सहयोग करने का संकल्प लिया।

          वहीं आज एसडीओपी खरसिया प्रभात कुमार पटेल के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा ग्राम साम्हरसिंघा में “नशा और फ्राड” विषय पर ग्रामीणों को सचेत करने पुलिस जन चौपाल लगाई गई। चौपाल में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी ने ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी देते हुए बताया कि नशा व्यक्ति के स्वास्थ्य को बर्बाद करता है, परिवार व समाज में छवि खराब होती है, आर्थिक नुकसान होता है और अपराध की ओर व्यक्ति तेजी से बढ़ता है। उन्होंने युवाओं से नशे से दूरी बनाकर शिक्षा, खेल और रोजगार की ओर ध्यान देने की अपील की।

         इसके साथ ही थाना प्रभारी त्रिनाथ त्रिपाठी ने ऑनलाइन फ्रॉड को लेकर भी ग्रामीणों को जागरूक किया गया। बताया गया कि अनजान कॉल, फर्जी लिंक, केवाईसी अपडेट के नाम पर आने वाले मैसेज, ओटीपी साझा करना, फर्जी लॉटरी या इनाम के झांसे जैसे मामलों से सतर्क रहें। किसी भी संदिग्ध कॉल या ऑनलाइन ठगी की स्थिति में तुरंत पुलिस या साइबर हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

          पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशा मुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाने के लिए रायगढ़ पुलिस लगातार जनजागरूकता कार्यक्रम चलाती रहेगी और अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

     ➡️ एसएसपी शशि मोहन सिंह का संदेश — नशामुक्त समाज और साइबर सुरक्षित गांव बनाना रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। आमजन विशेषकर युवा वर्ग नशे से दूर रहें, किसी भी संदिग्ध ऑनलाइन गतिविधि या ठगी की तुरंत पुलिस को सूचना दें। जनसहयोग से ही सुरक्षित, स्वस्थ और जागरूक रायगढ़ का निर्माण संभव है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कोतरारोड में मामूली कहासुनी के बाद पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, आरोपी पर हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़ आरोपी की पहचान के बाद दबिश दे रही पुलिस टीमें, आरोपी वारदात के बाद से है फरार आर्म्स एक्सपर्ट...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS