छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव दो दिवसीय कोरिया प्रवास

spot_img

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव दो दिवसीय कोरिया प्रवास

छत्तीसगढ़ प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 16व17 फरवरी दो दिवसीय प्रवास पर हैं।16 फरवरी को निजी कार्यक्रम के अलावा झुमका पर्यटक स्थल पर ओपन थियेटर का शुभारंभ किए वहीं झुमका जलाशय में शिकारा बोट में अधिकारियों की उपस्थिति में सैर किए।वहीं झुमका में विभिन्न सामाजिक लोगों से मुलाकात किए। 17 फरवरी को सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक में भाग लेने पहुंचे विष्णु देव साय का पारंपरिक आदिवासी करमा नृत्य के साथ जोरदार स्वागत किया गया। स्थानीय कलाकारों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति देकर कार्यक्रम को खास रंग दिया, जिससे माहौल उत्साहपूर्ण हो गया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण परिसर में आयोजित कोरिया हाट का अवलोकन किया। यहां स्वयं सहायता समूहों द्वारा तैयार किए गए विभिन्न उत्पादों को उन्होंने देखा और कई स्टॉल पर उत्पादों का स्वाद भी चखा।उन्होंने एक पेड़ माँ के नाम पर  कलेक्टर कार्यालय के प्रांगण में सफ़ेद चंदन का पेड़ लगाया। उसके बाद मुख्यमंत्री सरगुजा विकास प्रप्राधिकरण की बैठक में शामिल हुए,जहां क्षेत्र के विकास और आदिवासी हितों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई। प्राधिकरण के बैठक में हाथी कॉरिडोर सहित विभिन्न विकाश पर चर्चा हुई। बैकुंठपुर रामानुज मिनी स्टेडियम में मुख्यमंत्री ने कोरिया महोत्सव का शुभारंभ किए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS