आई.एम.ए.रायगढ़ ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 100 बेडशीट प्रदान की

आई.एम.ए.रायगढ़ ने मेडिकल कॉलेज अस्पताल को 100 बेडशीट प्रदान की

रायगढ़, 18 फरवरी 2026/ इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आई.एम.ए.) रायगढ़ द्वारा सामाजिक सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत आज स्व.श्री लखीराम अग्रवाल स्मृति शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय, संबद्ध संत बाबा गुरु घासीदास जी स्मृति शासकीय चिकित्सालय रायगढ़ में 100 चादर (बेडशीट) प्रदान की गईं।
              यह सहयोग मरीजों की सुविधा और अस्पताल की व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल मानी जा रही है। कार्यक्रम के दौरान मेडिकल कॉलेज रायगढ़ के अधिष्ठाता डॉ.संतोष कुमार ने आई.एम.ए. रायगढ़ की इस सराहनीय पहल के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के सामाजिक सहयोग से मरीजों को बेहतर उपचार वातावरण उपलब्ध कराने में सहायता मिलती है। इस अवसर पर आई.एम.ए.रायगढ़ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात पटेल, सचिव डॉ. राज कुमार गुप्ता, डॉ.टी.के. साहू, डॉ.एल.सोनी, डॉ.अनिल हरिप्रिया, डॉ.सविता अहिरवाल, डॉ.दिनेश पटेल, डॉ.प्रवीण जांगड़े, डॉ.अखिलेश बेहरा सहित अन्य चिकित्सकगण उपस्थित रहे। आई.एम.ए. रायगढ़ के पदाधिकारियों ने बताया कि संस्था भविष्य में भी समाजहित के ऐसे कार्यों को निरंतर जारी रखेगी, जिससे जरूरतमंद मरीजों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण शिक्षा को नई उड़ानः डीएमएफ मद से लैलूँगा के तोलमा में बनेगा 77.32 लाख रुपये की लागत से हायर सेकेंडरी स्कूल भवन

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ ग्रामीण और खनन प्रभावित क्षेत्रों के बच्चों को मिलेगा बेहतर शिक्षा का आधाररायगढ़, 14 जून 2026/ ग्रामीण और खनन...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...