WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट से ले सकेंगे घर बैठे राजस्व सेवाओं का लाभ

व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 72890-56060 पर साझा करें समस्या, होगा त्वरित निराकरण

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट से ले सकेंगे घर बैठे राजस्व सेवाओं का लाभ

व्हाट्सऐप चैटबॉट नंबर 72890-56060 पर साझा करें समस्या, होगा त्वरित निराकरण

रायगढ़, 18 फरवरी 2026/ राज्य में डिजिटल गवर्नेंस को और अधिक सशक्त बनाने की दिशा में एक अभिनव पहल करते हुए भुईयां व्हाट्सऐप चैटबॉट सेवा प्रारंभ की गई है। इस सुविधा का उद्देश्य आम नागरिकों को राजस्व संबंधी सेवाएं सरल, पारदर्शी और त्वरित रूप से उपलब्ध कराना है। अब जमीन से जुड़े कार्यों के लिए नागरिकों को कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे, बल्कि वे घर बैठे अपने मोबाइल फोन के माध्यम से विभिन्न सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे। चैटबॉट सेवा के जरिए नागरिकों को जमीन संबंधी जानकारी, राजस्व न्यायालय से संबंधित विवरण, मोबाइल नंबर जोड़ने की सुविधा, आधार नंबर जोड़ने हेतु ऑनलाइन आवेदन, किसान किताब के लिए आवेदन तथा नामांतरण से जुड़ी सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। यह डिजिटल व्यवस्था पारंपरिक प्रक्रियाओं को सरल बनाते हुए समय और श्रम दोनों की बचत सुनिश्चित करेगी।
          आम जनता इन सेवाओं का लाभ लेने के लिए व्हाट्सऐप नंबर 72890-56060 पर संदेश भेज सकते हैं। संदेश भेजते ही चैटबॉट स्वचालित रूप से आवश्यक विकल्प उपलब्ध कराएगा और चरणबद्ध तरीके से मार्गदर्शन प्रदान करेगा। नागरिक उन विकल्पों को चुनकर राजस्व संबंधी सुविधा का लाभ उठा सकेंगे। यह पहल राजस्व प्रशासन में पारदर्शिता और जवाबदेही को बढ़ावा देगी। डिजिटल माध्यम से सेवाओं की उपलब्धता से न केवल पारदर्शिता सुनिश्चित होंगी, बल्कि ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को भी समान रूप से सुविधा मिल सकेगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

1700 विद्यार्थियों ने लिया साइबर सुरक्षा का संकल्प, रायगढ़ में स्कूल-कॉलेजों तक पहुंचा “साइबर जागृति अभियान

QR Code से जागरूकता की शुरुआत, सोशल मीडिया से लेकर ऑनलाइन ठगी तक विद्यार्थियों को दी साइबर सुरक्षा की जानकारीOTP किसी से साझा नहीं,...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS