spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

दिशा समिति की बैठक में विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन को लेकर की गई चर्चा

क्षेत्र के कृषक बंधुओं को जैविक खेती करने के लिए करें प्रेरित: सांसद श्री चिंतामणि

-निर्माणधीन सड़को का प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि करें भौतिक परीक्षा

सूरजपुर:  सूरजपुर  जिला पंचायत सभाकक्ष में सरगुजा सांसद चिंतामणि महाराज की अध्यक्षता में जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा समिति) की बैठक का आयोजन किया गया था। बैठक में कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थिति मे पूर्व की दिशा निर्देशों की समीक्षा की गई, इसके पश्चात् विभागीय योजनाओं पर क्रमवार चर्चा की गई। समिति की बैठक में मूलभूत आवश्यकता की चीजें केंद्र बिंदु पर रहीं। कृषक बंधुओ ध्यानाकर्षण जैविक खेती की ओर बढ़े इस बात को लेकर विस्तृत चर्चा की गईं। सांसद चितंमणि महाराज ने रसायनिक खेती की दुस्प्रभावों का जिक्र करते हुए जैविक कृषि पद्धति को कृषक अपनायें इस बात पर विशेष जोर दिया। उन्होने कृषि व उसके संबंध विभाग को जैविक खेती के लाभ के संबंध में ज्यादा से ज्यादा प्रचार प्रसार और प्रेरित करने की बात कही ताकि कृषक बंधु रसायन रहित फसल व सब्जी का उत्पाद करने की दिशा में आगे आयें। इसके साथ ही कृषक बंधुओ को मिट्टी परीक्षण, पीएम फसल बीमा योजना से जुड़ने के लिए प्रेरित करें की बात भी कही गई।

बैठक में सड़क निर्माण परियोजनाओं पर चर्चा की गई। लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री सडक योजना के तहत बनने वाले निर्माणधीन सड़क गुणवत्ता पूर्ण और तय मानक में बने इसके लिए नियमित भौतिक परीक्षण पर जोर दिया गया। उन्होने सड़क योजनाओं की समीक्षा करतें हुए कहा कि शासन की ओर से स्वीकृत सड़क में होने वाले निर्माण कार्य का निरीक्षण प्रशासन के साथ-साथ जनप्रतिनिधि भी करें ताकि क्षेत्रवासियों को बेहतर सड़क, यातायात के लिए उपलब्ध हो सकें और क्षेत्र का चौमुखी विकास हो।
सांसद ने स्व. सहायता समूह के दीदियों द्वारा चलाये जा रहे आविजिका मूलक गतिविधियों के संबंध में भी जानकारी ली। दीदियों  के आमदनी में बढ़ोतरी हो इस हेतु उनके व्यवसाय व उत्पाद हेतु बेहतर मार्केंटिग स्ट्रेटेजी के साथ समूह को जोड़ने की बात कही ताकि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा मिले और ज्यादा से ज्यादा समूह ’’लखपति दीदी’’ का हिस्सा बने।

बैठक मे प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण के अद्ययतन वस्तु स्थिति की जानकारी ली गई। जिसमें जिला पंचायत सीईओ श्री विजेंद्र सिह पाटले द्वारा बताया गया कि पीएम आवास ग्रामीण अंतर्गत अब तक 72357 आवासों स्वीकृति के विरुद्ध 60236 आवास पूर्ण हुए है। जिले ने 84 प्रतिशत आवास पूर्ण करते हुए, राज्य में चौथा एवं संभाग में प्रथम स्थान हासिल किया है। वहीं विगत 2 वर्षों के आंकड़ो पर नजर डाले तो 34809 आवासों की स्वीकृति के विरुद्ध 24420 आवास अर्थात् 70 फीसदी आवास पूर्ण कर लिए है।

बैठक में नगरीय निकाय क्षेत्रों में अमृत मिशन की प्रगति, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) अंतर्गत स्वीकृत एवं पूर्ण आवासों की वस्तु स्थिति, ग्रामीण क्षेत्र में स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण), जल संसाधन विभाग अंतर्गत खरीफ एवं रबी फसल हेतु सिंचाई लक्ष्य एवं उसकी उपलब्धि, पशुपालन विभाग से डेयरी विकास योजनाओं, महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत महतारी वंदन योजना, आंगनबाड़ी केंद्र, भवन निर्माण कार्य, रिक्त पदों पर भर्ती, पूरक पोषण आहार की आपूर्ति एवं जिले में उसके उत्पादन की प्रगति की भी समीक्षा की गई। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग से हाट-बाजार क्लीनिक योजना एवं आयुष्मान भारत योजना, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (पीएचई) विभाग अंतर्गत जल जीवन मिशन की प्रगति, शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण, प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना, ई-गवर्नेंस एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग के तहत डिजिटल इंडिया एवं भारतनेट परियोजनाओं, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, गैस कनेक्शन एवं इंस्टॉलेशन की स्थिति, खेल एवं युवा कल्याण विभाग अंतर्गत खेलो इंडिया योजना तथा मत्स्य पालन विभाग अंतर्गत प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना के प्रगति की जानकारी भी बैठक में प्रस्तुत की गई।

बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि सभी योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक समय पर पहुँचे, निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाए तथा लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण किया जाए।

बैठक में नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, सूरजपुर जनपद अध्यक्ष स्वाति संत सिंह, ठाकुर राजवाड़े, फुलेश्वर प्रसाद सिरदार, गुलाब सिंह, सुलोचनी पैकरा, श्रीमती सुकमनिया, राजेश्वर तिवारी, संजय गुप्ता, विनिता सिंह, शिवप्रसाद सिंह, जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद सदस्यगण, सरपंचगण, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रशांत कुमार ठाकुर व अन्य संबंधित अधिकारीगण उपस्थित थे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजितलैलूँगा एवं तमनार में सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण01 अप्रैल से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगारायगढ़, 03 अप्रैल 2026/महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र...