spot_img
spot_img

लैलूँगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 10 गौवंश तस्करी से मुक्त

spot_img
spot_img
spot_img

ऑपरेशन शंखनाथ के तहत लैलूंगा पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 10 गौवंश तस्करी से मुक्त

मारते-पीटते गौवंश को उड़ीसा ले जाए जा रहा था

छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम और पशुओं के प्रति क्रूरता अधिनियम की सख्त धाराओं के तहत कार्यवाही

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश – रायगढ़ जिले में गोवंश तस्करी एवं पशु क्रूरता के मामलों में  पुलिस की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।

  

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा

    रायगढ़, 3 मार्च। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन में गोवंश संरक्षण हेतु चलाए जा रहे ऑपरेशन शंखनाथ के तहत थाना लैलूंगा पुलिस ने एक बार फिर प्रभावी कार्रवाई करते हुए 10 गौवंश को अवैध तस्करी से मुक्त कराया है।

         जानकारी अनुसार कल दिनांक 02.03.2026 को लैलूंगा पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति लगभग 10 नग गौवंश को बिना चारा-पानी के मारते-पीटते हुए घरघोड़ा की ओर से छाम, रेगड़ी, कुंजारा मार्ग से उड़ीसा की ओर ले जा रहा है। सूचना पर थाना प्रभारी लैलूंगा उपनिरीक्षक गिरधारी साव के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा तत्काल नाकेबंदी की गई और मवेशी तस्कर की तलाश में जुट गये।

      तभी पुलिस टीम को ग्राम कुंजारा के पास एक व्यक्ति 10 नग बैलों को मुख्य मार्ग पर हांकते हुए मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम श्याम सिदार (उम्र 44 वर्ष), निवासी थाना फरसाबहार जिला जशपुर (छ.ग.) बताया। परिवहन संबंधी वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने पर वह कोई कागजात पेश नहीं कर सका।

        आरोपी का कृत्य छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 6, 10, 11 के अंतर्गत अपराध पाए जाने पर उसके कब्जे से 10 गौवंश (कुल अनुमानित मूल्य 2,00,000 रुपये) एवं एक लकड़ी का डंडा जब्त कर थाना लैलूंगा के अपराध क्रमांक 70/2026 के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी के कृत्य पर पशुओं के प्रति क्रूरता का निवारण अधिनियम 1960 की धारा विस्तारित कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश

    रायगढ़ जिले में गोवंश तस्करी एवं पशु क्रूरता के मामलों में कड़ी कार्रवाई की जाएगी। गोवंश संरक्षण हेतु पुलिस की कार्रवाई सतत जारी रहेगी।”

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिल्हा सहकारी बैंक घोटाला: चेक में हेराफेरी कर 3.38 लाख के गबन का आरोप, तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर

गुमा सेवा सहकारी समिति के वित्तीय लेनदेन में अनियमितता का मामला; ब्लॉक कांग्रेस ने बैंक अधिकारियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की,...

CHHATTISGARH NEWS

बिल्हा सहकारी बैंक घोटाला: चेक में हेराफेरी कर 3.38 लाख के गबन का आरोप, तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर

गुमा सेवा सहकारी समिति के वित्तीय लेनदेन में अनियमितता का मामला; ब्लॉक कांग्रेस ने बैंक अधिकारियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की,...

RAIGARH NEWS

खड़गे की बयानबाजी के विरोध में रायगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकली रैली गांधी प्रतिमा चौक पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...