अस्पताल में घोर लापरवाही! नर्स ने कैंची से काट दी नौ महीने की मासूम की उंगली… होश उड़ा देगा पूरा मामला

Ghaziabad News : गाजियाबाद जिले के कविनगर इलाके में एक निजी अस्पताल के प्रबंधन तथा एक स्टाफ नर्स के खिलाफ लापरवाही से एक बच्ची की उंगली कट जाने के संबंध में मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस सूत्रों ने दर्ज रिपोर्ट के हवाले से बताया कि अंकुश त्यागी नामक एक व्यक्ति ने 24 फरवरी को अपनी नौ महीने की बच्ची श्री के उपचार के लिए उसे सर्वोदय अस्पताल में भर्ती कराया था।

त्यागी के मुताबिक पिछली 27 फरवरी को जब वह बच्ची को अस्पताल से छुट्टी दिलाने से संबंधित औपचारिकताएं पूरी कर रहा था, तभी एक स्टाफ नर्स ने बच्ची के हाथ से कैनुला (एक पतली, लचीली या सख्त ट्यूब जो शरीर में फ्लूइड, दवा देने या खून का नमूना लेने के लिए डाली जाती है) निकालने आई तभी उसकी लापरवाही की वजह से बच्ची की छोटी उंगली का एक हिस्सा कट गया। शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि नर्स ने कैनुला को चिपकाने वाले सर्जिकल टेप को काटने के लिए कैंची का इस्तेमाल किया और इस दौरान उसने बच्ची की उंगली का एक हिस्सा काट दिया जो जमीन पर गिरा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस सिलसिले में पिछली 28 फरवरी को मुकदमा दर्ज किया गया था। उन्होंने बताया कि शिकायतकर्ता ने मुकदमे में यह भी कहा था कि सर्वोदय अस्पताल के प्रबंधन और स्टाफ की जांच की जय सती इसकी भी पड़ताल हो कि अस्पताल सभी मानकों को पूरा करके संचालित किया जा रहा है या नहीं। कवि नगर के सहायक पुलिस आयुक्त सूर्यबली मौर्य ने कहा कि मामले में जांच चल रही है। मौर्य ने कहा, “पूरी जांच के बाद अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा। इसके अलावा जांच के नतीजों की एक प्रति प्रशासनिक निगरानी के लिए इंडियन मेडिकल काउंसिल को भी भेजी जाएगी।

मौर्य ने कहा कि इस मामले में कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है और जांच की जा रही है। सर्वोदय अस्पताल के प्रशासनिक अधिकारी डॉक्टर नीरज गर्ग ने संपर्क करने पर ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, “बच्ची की उंगली का एक सिरा कट गया था। उसके परिवार के लोग उसके इलाज से संतुष्ट हैं और उनके कल वापस आने की उम्मीद है। उन्होंने संकेत दिया है कि वे अपना मुकदमा वापस ले लेंगे।”

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जशपुर पुलिस द्वारा आयोजित “सड़क सुरक्षा – जीवन रक्षा” थीम आधारित द्वितीय चरण की रील मेकिंग प्रतियोगिता के विजेताओं का किया गया सम्मान

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से आयोजित रील मेकिंग प्रतियोगिता के...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

पूछापारा तालाब के पास जुआ खेलते 05 जुआरी गिरफ्तार, कोतवाली पुलिस की जुआ रेड कार्रवाई

जुआ फड़ से 8,650 रुपये नगद, 52 पत्ती ताश जब्त, जुआरियों पर जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई के साथ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी पत्रकार...