spot_img
spot_img

भारत-कनाडा सीईओ फोरम: पीएम मोदी ने कहा-वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्था

spot_img
spot_img
spot_img

पीएम मोदी ने सोमवार को कहा कि सरकार टैक्स सिस्टम के आधुनिकीकरण लेकर दिवालियापन सुधारों तक, हर सेक्टर में व्यापार में आसानी को मजबूत कर रही है।इंडिया-कनाडा सीईओ फोरम में बोलते हुए पीएम मोदी ने कहा,”वर्तमान में भारत दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती हुई अर्थव्यवस्थाओं में शामिल है। इसकी वजह मजबूत घरेलू मांग, युवा आबादी, बड़ा निवेश और तेजी से बढ़ता डिजिटलीकरण है। यह हमारी रिफॉर्म एक्सप्रेस का परिणाम है।”

उन्होंने आगे कहा, “नीति सरलीकरण से लेकर उत्पादन-संबंधी प्रोत्साहनों (पीएलआई) तक, रसद आधुनिकीकरण से लेकर कर और दिवालियापन सुधारों तक, हम हर क्षेत्र में व्यापार करने में आसानी को मजबूत कर रहे हैं।” पीएम मोदी ने दोनों देशों के सीईओ को संबोधित करते हुए कहा कि दोनों देशों की सरकारें फ्रेमवर्क बनाने का काम कर सकती हैं, लेकिन हकीकत में उसे जमीन पर उतारने का काम आपका ही है।

पीएम मोदी ने कहा, “आज भारत दुनिया की फास्टेस्ट ग्रोइंग मेजर इकोनॉमी में है। इस ट्रांसफॉर्मेशन के पीछे मजबूत डोमेस्टिक डिमांड, युवा पॉपुलेशन, लार्ज स्केल इन्वेस्टमेंट और डिजिटल टेक्नोलॉजी की शक्ति है। यह हमारी लगातार दौड़ती रिफॉर्म एक्सप्रेस का परिणाम है। पॉलिसी सिंपलीफिकेशन से प्रोडक्शन लिंक इंसेंटिव्स तक, लॉजिस्टिक मॉडर्नाइजेशन से लेकर टैक्स और Bankruptcy रिफॉर्म तक, हर क्षेत्र में हम ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को मजबूत कर रहे हैं।”

पीएम मोदी ने आगे कहा कि दोनों देशों की अर्थव्यवस्था संयुक्त रूप से 6 ट्रिलियन डॉलर के अधिक की है। दोनों देश की असली ताकत साझा उद्देश्यों में हैं। पीएम ने सुझाव देते हुए कहा कि क्लीन एनर्जी दोनों देशों की प्राथमिकता है। आज हमने न्यूक्लियर एनर्जी क्षेत्र में सहयोग के लिए समझौता किया है। भारत और कनाडा ने 2.6 अरब डॉलर की यूरेनियम डील साइन की है। इसे दोनों देशों के बीच आर्थिक साझेदारी में मील का पत्थर माना जा रहा है।

यूरेनियम समझौता भारत को अपने नागरिक न्यूक्लियर एनर्जी कार्यक्रम के लिए ईंधन की दीर्घकालिक आपूर्ति सुनिश्चित करने में मदद करेगा। दोनों नेताओं ने कहा कि यह समझौता स्वच्छ और विश्वसनीय ऊर्जा के क्षेत्र में सहयोग को मजबूत करेगा। उन्होंने छोटे मॉड्यूलर रिएटर्स और एडवांस न्यूक्लियर रिएटर्स जैसी नई टेक्नोलॉजी पर मिलकर काम करने पर भी सहमति जताई। यूरेनियम समझौते के साथ-साथ, भारत और कनाडा ने व्यापक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) पर बातचीत में तेजी लाने का फैसला किया।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिल्हा सहकारी बैंक घोटाला: चेक में हेराफेरी कर 3.38 लाख के गबन का आरोप, तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर

गुमा सेवा सहकारी समिति के वित्तीय लेनदेन में अनियमितता का मामला; ब्लॉक कांग्रेस ने बैंक अधिकारियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की,...

CHHATTISGARH NEWS

बिल्हा सहकारी बैंक घोटाला: चेक में हेराफेरी कर 3.38 लाख के गबन का आरोप, तीन नामजद आरोपियों पर एफआईआर

गुमा सेवा सहकारी समिति के वित्तीय लेनदेन में अनियमितता का मामला; ब्लॉक कांग्रेस ने बैंक अधिकारियों के निलंबन और निष्पक्ष जांच की मांग की,...

RAIGARH NEWS

खड़गे की बयानबाजी के विरोध में रायगढ़ में भाजयुमो का प्रदर्शन, कांग्रेस अध्यक्ष का पुतला दहन

जिलाध्यक्ष सुमीत शर्मा के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय से निकली रैली गांधी प्रतिमा चौक पहुंची, कांग्रेस नेतृत्व के खिलाफ की नारेबाजी रायगढ़। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी...