spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली, फिल्मी गानों पर SSP अनुराग आर्य सहित मस्ती में डूबे पुलिसकर्मी

बरेली : रंगों के पर्व होली के अवसर पर उत्तर प्रदेश के कई जिलों में पुलिसकर्मियों ने अनोखे अंदाज में जश्न मनाया। बरेली में पुलिस टीम ने जमकर होली खेली, जहां रंग-गुलाल, डांस और मस्ती का माहौल देखने को मिला।

PunjabKesari
पुलिस लाइन में आयोजित होली मिलन समारोह में अधिकारी और जवान एक साथ रंगों में सराबोर नजर आए।  पुलिस लाइन में जमकर खेली गई होली कुछ झलकियां,फिल्मी गीतों पर जमकर नाचे एसएसपी अनुराग आर्य, एसपी सिटी समेत अधिकारियों का डांस, डीआईजी अजय साहनी के आवास पहुंचे सभी अधिकारी, पुलिसकर्मियों को लेकर आए एस एस पी अनुराग आर्य, डीएम अविनाश सिंह, फिल्मी गाना गाकर डीआईजी अजय सहानी को एस एस पी ने बाहर बुलाया, एडीजी रमित शर्मा के आवास भी पहुंचे पुलिस, और अधिकारी।

PunjabKesari

बरेली में IPS अधिकारी अंशिका वर्मा ने काला चश्मा लगाकर बॉलीवुड गाने ‘लंदन ठुमका’ पर शानदार डांस किया। उनके डांस को देखकर वहां मौजूद पुलिसकर्मी और अधिकारी भी झूम उठे। इस दौरान बरेली के SSP अनुराग आर्य भी अलग अंदाज में दिखाई दिए। उन्होंने नकली बाल लगाकर भांगड़ा किया, जिसे देखकर सभी लोग ठहाके लगाने लगे।

PunjabKesari
कार्यक्रम के दौरान DSP संदीप ने सिर पर गिलास रखकर ‘एनिमल डांस’ किया, जो समारोह का खास आकर्षण बना। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने एक-दूसरे को रंग और गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं। पूरे कार्यक्रम में पुलिसकर्मियों के बीच भाईचारे और उत्साह का माहौल देखने को मिला।

PunjabKesari

एसएसपी अनुराग आर्य एडीजी आवास में खेली जा रही होली के दौरान चुम्मा-चुम्मा गाने पर थिरकते करते नजर आए। तो दूसरे पुलिस अधिकारियों ने भी होली के उत्सव का मजा लूटा। पुलिस कर्मियों की होली का आयोजन एडीजी आवास पर किया जा रहा था।

PunjabKesari
दरअसल सुबह सबसे पहले होली का आगाज जिलाधिकारी अविनाश सिंह के आवास से हुआ। एसपी सिटी मानुष पारीक और एसएसपी अनुराग आर्य ने जिलाधिकारी के साथ होली खेली। यहां होली की बधाई देने के बाद जिलाधिकारी संग सभी अधिकारी डीआईजी अजय साहनी के आवास पर पहुंचे और होली की बधाई दी। कमिश्नर आवास और फिर एडीजी आवास पर गए। यहां सभी पुलिस कर्मचारियों और अधिकारियों ने एक दूसरे को रंग लगाया।होली के मौके पर एसएसपी अनुराग आर्य हर बार की तरह इस बार भी अपने खास अंदाज में दिखे। एसएसपी पर पूरी तरह होली की खुमारी छाई रही। उन्होंने होली के गाने पर जमकर डांस किया। चुम्मा…चुम्मा दे दे गाने पर उनका डांस देखने लायक था। इस दौरान डीआईजी अजय साहनी, एडीजी रमित शर्मा, एसएसपी अनुराग आर्य, जिलाधिकारी अविनाश सिंह, एसपी अंशिका वर्मा तमाम अधिकारी मौजूद रहे।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल

संभागीय ब्यूरो सुखदेव आजाद जिला मुंगेली माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मार्गदर्शन में संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि परियोजना प्रदेश के मध्यम...
Latest
जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र... वन विभाग की बड़ी उपलब्धि : बारनवापारा का रामपुर ग्रासलैंड फिर हुआ काले हिरणों से... महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले जैन रत्न अलंकरण से सम्मानित कुंवरगढ़ महोत्सव में छत्तीसगढ़ी कला-संस्कृति की धूम, कलाकारों की प्रस्तुतियों पर... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... ब्रेकिंग न्यूज़ : लैलूँगा जनपद में 'सत्यनारायण की कथा' से भी पावन है 'कमीशन' की म... टेक्नोलॉजी बनी हथियार: “सशक्त एप्स”से बाइक चोर तक पहुँची पुलिस