CG CRIME : 9 साल की बच्ची से 16 साल के लड़के ने किया दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

जशपुर।जिले में एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां बर्थडे पार्टी में शामिल होने गई 9 साल की बच्ची के साथ 16 साल के नाबालिग लड़के ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। पीड़िता की शिकायत के बाद परिजनों ने इस घटना की शिकायत थाने में की, जिसके बाद पुलिस ने नाबालिग को हिरासत में लेकर बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक ये घटना तपकरा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि 15 अप्रैल को पीड़ित बच्ची अपने माता-पिता के साथ रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई थी। इसी पार्टी में 16 वर्षीय आरोपी नाबालिग भी पहुंचा हुआ था। रात करीब 9 बजे केक खाने के बाद नाबालिग पेशाब करने के लिए घर से बाहर चली गई। बच्ची के अकेले होने का फायदा उठाकर नाबालिग लड़का मौके पर पहुंचा और बच्ची को जबरन अपने साथ खींचकर खेत की तरफ ले गया।

जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम देकर फरार हो गया। घटना के बाद पीड़ित बच्ची जब वापस रिश्तेदार के घर लौटी, तो वह रो रही थी। पूछताछ करने पर बच्ची ने आपबीती बतायी। जिसे सुनकर घर में मौजूद सभी लोग दंग रह गये। मामला गांव और रिश्तेदारी से जुड़ा होने के कारण माता-पिता ने पहले गांव के लोगों से सलाह किया गया।

सामाजिक स्तर पर चर्चा के बाद पीड़ित बच्ची के परिजनों ने करडेगा पुलिस चौकी में इस घटना की शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने इस घटना पर तत्काल अपराध दर्ज कर बच्ची का मेडिकल कराया गया। जांच रिपोर्ट आने के बाद पुलिस ने आरोपी नाबालिग लड़के को हिरासत में लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार किया, जिसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे बाल संप्रेक्षण गृह भेज दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...

CHHATTISGARH NEWS

महतारी वंदन eKYC के नाम पर शुल्क लेने वालों पर होगी कड़ी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC निशुल्क है, पैसे वसूलने वालों के खिलाफ होगी कार्यवाहीeKYC...

हितग्राहियों से पैसे वसूलने वालों पर होगी कानूनी कार्यवाहीमहतारी वंदन eKYC में किसी प्रकार का शुल्क न दें, वसूली करने वालों पर होगी सख्त...

RAIGARH NEWS

ग्रामीण आजीविका को मिलेगा नया आधार, आधुनिक बकरी-मुर्गी पालन मॉडल से सशक्त होंगे ग्रामीण

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा, रायगढ़ 7 ग्राम पंचायतों में स्वीकृत हुए आधुनिक बकरी पालन शेडरायगढ़, 13 जून 2026/ ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत बनाने, पशुपालकों...