Crime : हत्या या हादसा… महादेव घाट खारून में मिली महिला की लाश, सिर में चोट के निशान, जांच में जुटी पुलिस

 रायपुर। राजधानी रायपुर के महादेव घाट स्थित खारून नदी (Raipur Crime News) से एक महिला की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि महिला का शव नदी में तैरता हुआ दिखाई दिया, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची डीडी नगर थाना पुलिस ने शव को नदी से बाहर निकलवाया और पंचनामा कार्रवाई शुरू की।

बता दें कि, मामले की शुरुआती जांच में महिला के सिर पर चोट के निशान पाए गए हैं, जिससे मामला संदिग्ध नजर आ रहा है।फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि यह आत्महत्या है, हत्या है या फिर कोई हादसा। मृत महिला की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की भी जांच की जा रही है।

घटना के बाद महादेव घाट क्षेत्र में लोगों की भारी भीड़ जुट गई और तरह-तरह की चर्चाएं होने लगीं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, जिसके बाद ही मौत के असली कारणों का खुलासा हो सकेगा। डीडी नगर थाना क्षेत्र की इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

सचिन तेंदुलकर का बस्तर आगमन बदलते बस्तर की सशक्त पहचान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

जनजातीय अंचल में खेलों के जरिए बदलाव की नई लहर - सचिन तेंदुलकर का दौरा प्रेरणादायी: मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय खेलों के माध्यम से बस्तर में...

CHHATTISGARH NEWS

ज्ञानभारतम् सर्वे को मिली रफ्तार : 31 मई तक हर हाल में पूरा करने के निर्देश

समिति गठन, प्रशिक्षण और “पांडुलिपि ट्रेजर हंट” जैसे नवाचारों पर जोर रायपुर, 22 अप्रैल 2026/ मुख्य सचिव  विकासशील ने कहा कि शासकीय संस्थानों, मंदिरों, मठों,...

RAIGARH NEWS

नेपाल में अंतरराष्ट्रीय पत्रकारिता सम्मान से नवाजे गए रायगढ़ जिले के पत्रकारों ने कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी से की सौजन्य भेंट

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा पत्रकारों को दी बधाई एवं शुभकामनाएं पशुपति नाथ जी की  पंचमुखी रुद्राक्ष निर्मित शिवलिंग की गई भेंट कलेक्टर हुए...