भारत जोड़ो पद यात्रा तीसरे दिन यूंका विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल के गृह विकाश खंड तमनार पहुंची……

spot_img

भारत जोड़ो पद यात्रा तीसरे दिन यूंका विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल के गृह विकाश खंड तमनार पहुंची।

चंद्र शेखर जायसवाल सहयोगी ममता साहू

रूपेश पटेल एवम विधान सभा पद यात्रियों ने बच्चों के साथ मनाया बाल दिवस।

गाजे बाजे के साथ तीसरे दिन युकाईयो ने दिखाया दम

रूपेश पटेल के साथ चुनाव लडने वाले प्रतिद्वंदी ने अपने गृह विकास खंड में भी भारत जोड़ो पद यात्रा से बनाई दूरी।

लैलूँगा/तमनार-भारत जोड़ो पद यात्रा आज तीसरे दिन पालीघाट से विधान सभा अध्यक्ष रूपेश पटेल के अगुवाई में आरंभ हुवा। जो जोबरो,पड़ीगांव, देव गांव होते हुवे औद्योगिक नगरी तमनार पहुंची बासन पाली में आज की भारत जोड़ो पद यात्रा का समापन हुआ।देव गांव में स्कूल के बच्चो को सम्मान कर चाकलेट बाट कर बालदिवस मनाया गया। आज भारत जोड़ो यात्रा में काफी उत्साह देखने को मिल रहा था। यूंका अध्यक्ष के निर्वाचन पश्चात रूपेश पटेल को अपनी शक्ति दिखाने का जो अवसर मिला है उसे वह बहुत अच्छे से भूना रहे है आज गाजे बाजे के साथ सैकड़ों की संख्या में यूंका सदस्यों भारत जोड़ो पद यात्रा में अपनी शक्ति दिखाई। यूंका चुनाव लडने वाले विरोधी खेमे ने भारत जोड़ो पद यात्रा से दूरी बना रखी है उनकी अनुपस्थिति में भी इतनी भीड़ जुटा कर यूंका विधानसभा अध्यक्ष रूपेश पटेल ने अपनी क्षमता सिद्ध करके अपने निर्वाचन को सही ठहराने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी,आज जहा जहा से भी भारत जोड़ो यात्रा निकली वहा जन चर्चा में यह बात रही की विकाश खंड तमनार में भी विधायक चक्रधर सिंह सिदार की पकड़ मजबूत होती जा रही है।आज के भारत जोड़ो पद यात्रा में महिला कांग्रेस की जिला अध्यक्ष श्रीमती विद्यावती सिदार, तमनार की सरपंच सुश्री गुलापी सीदार,जनपद सदस्य संपत्ति सीदार, राजकुमारी ब्लाक कांग्रेस के दोनो अध्यक्ष रवि यादव,एवम राजू साव,अवध डगसेना,वीरेंद्र चौहान, चंद्रहास,जगन्नाथ सीदार,खेमे चंद्र चौधरी,ऋषि पटेल, मिंनकेतन पटेल,जय दयाल बेहरा लैलूंगा से विनय जायसवाल,अप्रांश सिन्हा समेत भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने अपनी सहभागिता निभाई।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS