ऑपरेशन आघात” के तहत खरसिया पुलिस की कार्रवाई, बाइक से महुआ शराब खपाने जा रहा आरोपी गिरफ्तार, 15 लीटर अवैध महुआ शराब और बाइक जब्त

spot_img

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



खरसिया चौकी पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आबकारी एक्ट के तहत आरोपी पर केस दर्ज

         9 मई, रायगढ़ । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत दिनांक 08 मई 2026 को पुलिस चौकी खरसिया द्वारा अवैध शराब के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की गई। मुखबिर से सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल में कच्ची महुआ शराब लेकर पुरानी बस्ती क्षेत्र में बिक्री करने जा रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने पुरानी बस्ती सोसायटी के पास घेराबंदी कर संदिग्ध को पकड़ा।

         पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम बबलू केंवट उर्फ विदेशी निषाद, निवासी पुरानी बस्ती खरसिया बताया। आरोपी के कब्जे से Hero HF Deluxe क्रमांक CG 13 AT 6601 में रखे सफेद प्लास्टिक डिब्बे से 15 लीटर कच्ची महुआ शराब, जिसकी कीमत करीब 3 हजार रुपये है, बरामद की गई। आरोपी बबलू केंवट उर्फ विदेशी निषाद पिता स्व. छेदीलाल केवट उम्र 40 वर्ष निवासी पुरानी बस्ती वार्ड नं. 6 खरसिया चौकी खरसिया के विरुद्ध आबकारी एक्ट की धारा 34(2), 59(क) के तहत कार्रवाई कर शराब और वाहन जब्त किया गया। चौकी प्रभारी के नेतृत्व में पूरी कार्रवाई में पुलिस टीम के प्रधान आरक्षक अनंत तिवारी, आरक्षक साविल चंद्रा, किशोर राठौर एवं अशोक कंवर की सक्रिय भूमिका रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज के प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा जन अधिकार परिषद

अम्बिकापुर (सरगुजा, छत्तीसगढ़): जन अधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर की प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कॉलेज के...

CHHATTISGARH NEWS

होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज के प्राध्यापक अकील अहमद अंसारी के समर्थन में उतरा जन अधिकार परिषद

अम्बिकापुर (सरगुजा, छत्तीसगढ़): जन अधिकार परिषद, छत्तीसगढ़ द्वारा होली क्रॉस वुमेन्स कॉलेज, अम्बिकापुर की प्राचार्य को एक ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन कॉलेज के...

RAIGARH NEWS

Raigarh Operation Clean Hunt : ₹32 लाख की ट्रांसपोर्ट धोखाधड़ी का फरार आरोपी प्रकाश मिश्रा गिरफ्तार

ऑपरेशन क्लीन हंट को मिली बड़ी सफलता वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देशन में संचालित "ऑपरेशन क्लीन हंट" के तहत रायगढ़ कोतवाली पुलिस...