आधार सेवाओं के लिए यूआईडीएआई द्वारा निर्धारित शुल्क ही मान्य

महतारी वंदन सहित विभिन्न योजनाओं के हितग्राही निःशुल्क करा सकते हैं ई-केवाईसी

अतिरिक्त राशि वसूली की शिकायत पर होगी कार्रवाई

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा



रायगढ़, 22 मई 2026/ आधार संबंधी कुछ सेवाओं के लिए भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) द्वारा निर्धारित शुल्क लागू है। नया आधार पंजीकरण एवं बच्चों का अनिवार्य बायोमेट्रिक अपडेट निःशुल्क है। वहीं डेमोग्राफिक अपडेट के लिए 125 रुपये, बायोमेट्रिक अपडेट के लिए 75 रुपये तथा आधार डाउनलोड एवं कलर प्रिंट के लिए 40 रुपये निर्धारित किए गए हैं। महतारी वंदन योजना सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं के अंतर्गत ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क है। हितग्राही अपने नजदीकी चॉइस सेंटर एवं कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) में जाकर बिना किसी शुल्क के ई-केवाईसी करा सकते हैं।
           शासकीय योजनाओं में ई-केवाईसी के नाम पर हितग्राहियों से किसी प्रकार की राशि नहीं ली जाएगी। यदि कोई केंद्र निर्धारित शुल्क से अधिक राशि की मांग करता है अथवा ई-केवाईसी के लिए शुल्क वसूलता है, तो इसकी शिकायत तत्काल संबंधित विभाग अथवा जिला प्रशासन को की जा सकती है। शिकायत प्राप्त होने पर संबंधित के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। जिला प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि वे केवल अधिकृत चॉइस सेंटर एवं सीएससी केंद्रों से ही सेवाएं प्राप्त करें तथा योजनाओं का लाभ लेने के लिए समय पर ई-केवाईसी अवश्य पूर्ण कराएं, ताकि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ निरंतर मिलता रहे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

💥*जनहित में बड़ी कार्रवाई: बिलासपुर में अवैध बोरवेल नेटवर्क पर प्रशासन का शिकंजा*💥

बरतोरी में रात के अंधेरे में चल रही खुदाई पकड़ी गई, वाहन नंबर CG10 BX1933 जांच के घेरे मेंजिला बिलासपुर / बिल्हा / बरतोरी,...

CHHATTISGARH NEWS

छत्तीसगढ़ में पेट्रोल-डीजल का पर्याप्त स्टॉक, ड्रम-जेरीकेन में बिक्री पर रोक

रायपुर :- पश्चिम एशिया में उत्पन्न परिस्थितियों के बीच छत्तीसगढ़ सरकार ने स्पष्ट किया है कि राज्य में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भंडार...

RAIGARH NEWS

तमनार, पूंजीपथरा और कोतवाली पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाई में महुआ शराब एवं देशी मदिरा की जब्ती

ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब कारोबारियों पर रायगढ़ पुलिस की लगातार कार्रवाईतमनार पुलिस ने ग्राम आमाघाट में 15 लीटर कच्ची महुआ शराब के...