लैलूंगा फुलीकुंडा़ जंगल में 32 हाथियों का दल कर रहे विचरण , वनविभाग गांव गांव जाकर कर रहे, ग्रामीणों को अलर्ट, एवं सुझाव…..

spot_img

लैलूंगा फुलीकुंडा़ जंगल में 32 हाथियों का दल कर रहे विचरण , वनविभाग गांव गांव जाकर कर रहे, ग्रामीणों को अलर्ट, एवं सुझाव…..

लैलूंगा — रायगढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में लगातार हाथियों का दहशत देखने और सुनने को मिलता रहा है।इसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। एक और ग्रामीण किसानों का फसलों को हाथियों द्वारा नुकसान किया जाता रहा है दूसरी ओर ग्रामीणों को बचने के लिए वन विभाग कोई कारगर उपाय नहीं कर पा रही है। आखिर ग्रामीण किसान करे भी तो क्या करें।

वहीं आज वन विभाग के आला अधिकारीयों ने बताया कि, लैलूंगा क्षेत्र के फूलीकूंड़ा जंगल में अलग-अलग कंपार्टमेंट में 32 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसको लेकर ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है। वर्तमान में वनविभाग के आलाधिकारी के अनुसार हाथियों का दल फुलीकुंडा़ जंगल बीट सर्किल PF क्रमांक 288 में 18 हाथी एवं सर्कल रफ क्रमांक 92 में 14 हाथियों का दल विचरण कर रहे हैं।इधर वन विभाग के आला अधिकारी कर्मचारी गांव गांव जाकर लोगों को हाथियों से बचने का उपाय बता रहे हैं। गांव में हाथी आमदगी सुचना देने मुनादी कराई जा रही है , और लगातार हाथियों के मौत को लेकर वनविभाग के आलाधिकारी गांव में बिखरे हुए बिजली सप्लाई तार को हटवाया जा रहा है।
लैलूंगा वनविभाग रेंजर मनमोहन मिश्रा, डिप्टी रेंजर हेमंत कुमार निकुंज अन्य स्टाफ सहित द्वारा लोगों को हाथियों के आने पर लगातार फटाका न फोड़ने का सुझाव दिया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

SBI Life Fraud: पॉलिसी बंद कराने पहुंची आदिवासी महिला से लाखों की हेराफेरी का आरोप, शिकायत के बाद घर में घुसकर धमकी देने का...

SBI Life Fraud: जशपुर जिले के पत्थलगांव में बीमा पॉलिसी बंद कराने पहुंची एक आदिवासी महिला ने एसबीआई लाइफ से जुड़े लोगों पर धोखाधड़ी...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS

जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

कलेक्टर ने प्रस्तावित स्थल का किया निरीक्षण रायगढ़, 7 अक्टूबर 2026/ किरोड़ीमल जिला चिकित्सालय परिसर में 300-बेड के नए भवन और 30-बेड के ट्रॉमा सेंटर...