नहर किनारे मिली युवक की लाश : पास में पड़ी थी ये चीज, हत्या या फिर

spot_img

जांजगीर चांपा। जिले के कोटमी सोनार से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई है। शव के पास में ही महुआ शराब भी मिला है। यह घटना अकलतरा थाना क्षेत्र की है। युवक की मौत कैसे हुई इसका खुलासा पोस्टमार्टम के बाद ही होगा। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।

दरअसल, मृतक की पहचान लक्ष्मी नारायण ओग्रे के रूप में हुई है, जो कि ठडगाबहरा गांव का रहने वाला था। शनिवार सुबह उसकी लाश कोटमी सोनार में क्रोकोडायल पार्क के पीछे नहर के पास पड़ी मिली, जिसके बाद लोगों ने इसकी सूचना अकलतरा पुलिस को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरु की तो पास में ही महुआ शराब पड़ा मिला। इसके बाद शव को अपने कब्जे में लेकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र अकलतरा भेज दिया। पुलिस का इस मामले में कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होगा। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

पुसौर के शिक्षक सुधीर कुमार प्रधान को मिला राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान

शिक्षा, कला और व्यावसायिक नवाचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए स्व. हरिवंश मिश्र राष्ट्रीय शिक्षक सम्मान-2026 से हुए सम्मानित रायगढ़, 21 सितंबर 2026।...

CHHATTISGARH NEWS

RAIGARH NEWS