रायपुर समेत प्रदेशभर में नौतपा शुरू: जानिए क्यों माना जाता है इसे साल का सबसे गर्म दौर

रायपुर। आज सोमवार (25 मई) से नौतपा की शुरुआत हो गई है। ज्योतिष और मौसम के लिहाज से यह साल का सबसे गर्म दौर माना जाता है। इस दौरान सूर्य की किरणें सीधे धरती पर पड़ती हैं, जिससे तापमान तेजी से बढ़ता है।

मौसम विभाग के मुताबिक नौतपा के शुरुआती दिनों में छत्तीसगढ़ में तेज धूप और लू का असर बना रहेगा। खासकर रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, महासमुंद और आसपास के जिलों में दोपहर के समय गर्म हवाएं लोगों की परेशानी बढ़ा सकती हैं। 45 पार का असर जनजीवन पर भी दिखाई पड़ रहा है।

मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, अगले 4 दिनों तक अधिकतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव होने की संभावना नहीं है। इसके बाद तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। हालांकि फिलहाल प्रदेश में सूखा और गर्म मौसम बने रहने के संकेत हैं।

रायपुर शहर के लिए जारी लोकल फोरकास्ट में कहा गया है कि 25 मई को आसमान मुख्यत: साफ रहेगा। अधिकतम तापमान 45 डिग्री से कुछ अधिक और न्यूनतम तापमान करीब 28 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। दिन के समय तेज धूप और गर्म हवाएं चल सकती हैं।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

झीरम घाटी के शहीदों को नमन… फिर नारायणपुर शिविर में फूटा कांग्रेस कार्यकर्ता और जनता का गुस्सा!”

विधायक विद्यावती की अगुवाई में कांग्रेस कार्यकर्ताओं का जोरदार प्रदर्शन, गंभीर समस्याओं को लेकर राजस्व अधिकारियों को सौंपा ज्ञापनलैलूंगा के नारायणपुर में आयोजित सुशासन...

CHHATTISGARH NEWS

BREAKING : ACB की बड़ी कार्रवाई, किसान से घूस लेते रंगे हाथ पकड़ाया पटवारी, मचा हड़कंप

बेमेतरा। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में राज्य के एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए एक घूसखोर...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ : महुआ शराब पर आबकारी विभाग की कार्रवाई” 17.200 लीटर शराब जब्त….

रायगढ़। जिले में अवैध महुआ शराब के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 17.200 लीटर शराब जब्त की है। यह कार्रवाई...