बस्तर के जंगलों में जिंदगी बांटने वाले गोडबोले दंपति को मिला पद्मश्री सम्मान, सीएम साय ने दी बधाई

बस्तर।  छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग के सुदूर और दुर्गम वनांचलों में वर्षों तक निःस्वार्थ भाव से चिकित्सा सेवा देने वाले डॉ. रामचंद्र गोडबोले और सुनीता गोडबोले को देश के प्रतिष्ठित पद्मश्री सम्मान से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा दिए गए इस सम्मान ने पूरे छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित कर दिया है। गोडबोले दंपति ने अपना पूरा जीवन जनजातीय समाज की सेवा में समर्पित कर दिया और ऐसे इलाकों में स्वास्थ्य की रोशनी पहुंचाई, जहां कभी इलाज और जागरूकता की कल्पना तक मुश्किल थी।

वनवासी कल्याण आश्रम से जुड़कर गोडबोले दंपति ने बस्तर के बारसूर जैसे घने जंगलों और दूरस्थ गांवों में रहकर आदिवासी परिवारों के बीच भरोसे का रिश्ता बनाया। उन्होंने न सिर्फ बीमार लोगों का नि:शुल्क इलाज किया बल्कि ग्रामीण और जनजातीय समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने, कुपोषण दूर करने और प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाओं को लोगों तक पहुंचाने का बड़ा अभियान भी चलाया। कठिन परिस्थितियों, सीमित संसाधनों और सुविधाओं की कमी के बावजूद उन्होंने कभी सेवा का रास्ता नहीं छोड़ा।

स्थानीय लोगों के लिए गोडबोले दंपति सिर्फ डॉक्टर नहीं बल्कि जीवनदाता बन गए। वर्षों तक उन्होंने जंगलों और पहाड़ी इलाकों में रहकर उन लोगों का इलाज किया, जो अस्पताल और दवाइयों से कोसों दूर थे। उनके प्रयासों से हजारों आदिवासी परिवारों को नई जिंदगी मिली और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ी। यही वजह है कि आज बस्तर के लोग उन्हें सम्मान और विश्वास की नजर से देखते हैं।

उनकी यह सेवा सिर्फ चिकित्सा तक सीमित नहीं रही, बल्कि समाज में मानवता, संवेदनशीलता और करुणा की ऐसी मिसाल बनी जिसने कई लोगों को प्रेरित किया। गोडबोले दंपति ने साबित किया कि सच्ची सेवा वही है, जो बिना किसी स्वार्थ के समाज के सबसे जरूरतमंद लोगों तक पहुंचे।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

IPS अंकिता शर्मा ने शराबी आरक्षकों को किया सस्पेंड

राजनांदगांव। जिले के दो प्रधान आरक्षकों को पर बड़ा एक्शन हुआ है। एसपी ने दोनों आरक्षकों को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर दिया है।...

CHHATTISGARH NEWS

वीर सावरकर की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन

राष्ट्र प्रथम की भावना और अदम्य राष्ट्रभक्ति के प्रेरणास्रोत हैं वीर सावरकर – मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय रायपुर /मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने महान क्रांतिकारी, प्रखर राष्ट्रवादी...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन आघात” के तहत नशे के खिलाफ रायगढ़ पुलिस की सख्त कार्रवाई जारीजूटमिल पुलिस ने नाबालिगों को नशे के लिए सोल्यूशन ट्यूब बेचने वाले...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगा एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन में नशे के कारोबारियों और नशा फैलाने वालों पर लगातार प्रहारएसएसपी शशि मोहन...