आकाशीय बिजली का कहर… चपेट में आने से 5 लोगों की मौत, कई जिलों में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी

झारखंड। इन दिनों देशभर में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। कहीं धूप तो कहीं छाव देखने को मिल रहे हैं। वहीं झारखंड में खराब मौसम और लगातार हो रही बारिश के बीच आकाशीय बिजली ने भारी तबाही मचाई है। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के विभिन्न जिलों में बिजली गिरने से पांच लोगों की मौत हो गई। मृतकों में एक किशोरी, दो महिलाएं और दो पुरुष शामिल हैं।

अधिकारियों के अनुसार, सबसे दर्दनाक घटना रांची जिले के इटकी क्षेत्र के कुल्ली गांव में हुई, जहां 12 वर्षीय अश्रिता अपने माता-पिता के साथ पेड़ से आम तोड़ रही थी। इसी दौरान अचानक बिजली गिरने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में उसके माता-पिता भी घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।

गढ़वा जिले में भी आकाशीय बिजली ने दो लोगों की जान ले ली। कंडी थाना क्षेत्र के गराखुर्द गांव में 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि बानाजंघा गांव में 32 वर्षीय युवक की जान चली गई। इसके अलावा धनबाद जिले के राजगंज थाना क्षेत्र स्थित चुंगी गांव में 44 वर्षीय महिला की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं बोकारो जिले के पिंडराजोरा थाना क्षेत्र के बाबूडीह गांव में 21 वर्षीय युवक इस प्राकृतिक आपदा का शिकार बन गया।

बारिश से तापमान में आई बड़ी गिरावट

राज्य के अधिकांश इलाकों में शुक्रवार को तेज बारिश और गरज-चमक के साथ मौसम बदला, जिससे तापमान में उल्लेखनीय कमी दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक कई स्थानों पर अधिकतम तापमान सामान्य से काफी नीचे पहुंच गया है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने रांची, रामगढ़, बोकारो, कोडरमा, गिरिडीह, धनबाद और गोड्डा समेत 13 जिलों के लिए रविवार सुबह तक गरज-चमक और तेज बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

जमीन के लिए कत्लेआम.. एक ही परिवार के 6 लोगों की निर्मम हत्या से दहल उठा इलाका, भारी पुलिस बल तैनात

विजयपुरा।  कर्नाटक के विजयपुरा से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। जहां जमीन विवाद को लेकर एक ही परिवार के 6...

CHHATTISGARH NEWS

BREAKING: राजधानी के ज्वेलर्स दुकान में फिर चोरी का मामला, प्रसिद्ध ज्वेलर्स के दो सेल्समैन जेवर लेकर फरार

रायपुर। रायपुर के देवेंद्र नगर थाना क्षेत्र में स्थित प्रसिद्ध अनोपचंद तिलोकचंद ज्वेलर्स में लाखों रुपये के जेवरात लेकर फरार होने का मामला सामने...

RAIGARH NEWS

ग्राम कुडुमकेला में अवैध शराब पर घरघोड़ा पुलिस ने चलाया विशेष अभियान, 26 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

आरोपी महिला से अवैध शराब, शराब बिक्री रकम भी जब्त, आबकारी एक्ट के तहत की गई कार्रवाईनशे और अवैध शराब के कारोबारियों के लिए...