वन विभाग धरमजयगढ़ के खिलाफ नगर के पत्रकारों ने निंदा प्रस्ताव किया पारित

spot_img

वन विभाग धरमजयगढ़ के खिलाफ नगर के पत्रकारों ने निंदा प्रस्ताव किया पारित

प्रेस क्लब धरमजयगढ़ के सदस्यो ने आज स्थानीय पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में एक आवश्यक बैठक आहूत की जिसमे वन विभाग के अधिकारी के रवैए को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया है।आपको बता दे की धरमजयगढ़ वन मंडल के अधिकारी अभिषेक जोगावत की धरमजयगढ़ पदस्थापन के बाद से लगातार हाथियो की मौत हो रही है और सभी मृत हाथियो की सड़ी गली लाश ही बरामद की गई है जिसे लेकर नगर के पत्रकारों को कवरेज से रोका जाना साथ ही घटना स्थल से वन मंडल अधिकारी द्वारा पत्रकारों को दूर रखे जाने को लेकर पत्रकारों में भारी नाराजगी देखी जा रही है। ऐसे में आज दोपहर बाद नगर के सभी पत्रकार पीडब्ल्यूडी के रेस्ट हाउस में पहुंचे और वन विभाग को लेकर निंदा प्रस्ताव पारित किया साथ ही उक्त विभाग द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति को प्रिंट इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया में ना प्रकाशन करने का निर्णय लिया गया,बताते चले की विभाग द्वारा हाथियो की मौत पर प्रेस विज्ञपति जारी कर पीआरओ रायगढ़ में प्रकाशन हेतु सूचना दिया गया जबकि उनके द्वारा जारी किए गए प्रेस विज्ञप्ति में कई सारी खामियो को छुपाते हुए प्रकाशन करवाया गया। ऐसे में स्थानीय पत्रकार विभाग द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति का प्रकाशन नही करने का फैसला किया गया है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

CHHATTISGARH NEWS

राजस्व प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने पूरी सक्रियता के साथ कार्य करें: कलेक्टर

नामांतरण, सीमांकन, नक्शा-बटांकन सहित लंबित प्रकरणों का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश रायगढ़, 8 अक्टूबर 2026/ कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज एनआईसी कक्ष...

RAIGARH NEWS

ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

स्क्रैप की कीमत ₹9.57 लाख, ट्रक सहित करीब ₹18 लाख की संपत्ति जप्त पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़      रायगढ़, 8 अक्टूबर । एसएसपी शशि...