spot_img
spot_img

जिले के अग्रणी महाविद्यालय पीजी कॉलेज कवर्धा में
विनय सिंह कवर्धा

spot_img
spot_img
spot_img

जिले के अग्रणी महाविद्यालय पीजी कॉलेज कवर्धा में
विनय सिंह कवर्धा

WISH (Women ln Safe Hand) Committee द्वारा 25 नवंबर को अंतर्राष्ट्रीय महिला हिंसा उन्मूलन दिवस पर जागरुकता कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के ऑडिटोरियम में किया गया। इस जागरूकता कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं के खिलाफ हो रहे हिंसा, शोषण और उत्पीड़न को रोकने हेतु जागरूकता फैलाना था। विश कमिटी की संयोजक डॉ सीमा मंडावी ने बताया कि कार्यक्रम में श्रीमती मनीषा ठाकुर रावते, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, जिला कबीरधाम,मुख्य अतिथि के रूप में तथा सुश्री शिबा खान, अधिवक्ता, कबीरधाम एवम सुश्री नितिका डडसेना, महिला एवं बाल विकास संरक्षण अधिकारी,जिला कबीरधाम विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे। मुख्य अतिथि श्रीमती मनीषा ठाकुर रावटे ने महिलाओं के विरुद्ध हो रहे अत्याचार के खिलाफ आवाज उठाने एवं उससे सतर्कता व उससे बचने के उपाय बताए।सुश्री शिबा खान ने महिलाओं से जुड़े कानून के बारे व हिंसा के खिलाफ आवाज उठाने को तथा सुश्री नितिका डडसेना ने गांव में लगने वाले महिलाओं के लिए जागरूकता शिविर के बारे बताया कि कैसे वो जागरुकता शिविर से जानकारी प्राप्त कर बहुत सी परेशानियों से बच सकती है। इस जागरूकता कार्यक्रम में बीएससी बायोटेक के छात्र व छात्राओं अगम बंजारे, अभिषेक कौशिक, ओमप्रकाश निषाद, प्रियंका यादव, सती कोसले, निरूपा गोप, गंगा बंजारे, काजल तिलकवार, विकास चंद्रवंशी, शारदा गंधर्व एवं सुशीला पटेल द्वारा महिला जागरूकता थीम पर आधारित नाटक प्रस्तुत किया गया। बीएससी फाइनल ईयर बायोटेक की छात्रा पूजा वर्मा के द्वारा गीत व यामिनी कौशिक द्वारा नृत्य प्रस्तुत किया गया।
इस कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक श्री दीपक देवांगन, डॉ अनिल शर्मा, श्री नरेंद्र कुमार कुलमित्र, डॉ सीमा मंडावी, सुश्री कविता कन्नौजे, अतिथि व्याख्याता श्री वैभव गुप्ता, श्री कौशिक साहू, श्री तिलक सोनवाने एवं कर्मचारी गण श्री सीबीसी चंद्रवंशी, श्री रविन्द्र ,श्रीमती स्वेच्छा परिहार एवं अन्य कर्मचारी श्री कमलेश दिवाकर, श्री छत्रपाल,श्री दिलीप खरे, श्रीमती उषा एवं अन्य सभी उपस्थित थे यह जानकारी श्री मणिशंकर दिवाकर अधिवक्ता मिडीया प्रभारी ने दी/

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Delhi News: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, बोले—क्या अपने देश में झंडा लहराना अपराध है?

CJP के दोनों कार्यकर्ताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया; जंतर-मंतर में कथित अनधिकृत प्रवेश और निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में...

CHHATTISGARH NEWS

Delhi News: सौरव दास और आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत पर केजरीवाल ने उठाए सवाल, बोले—क्या अपने देश में झंडा लहराना अपराध है?

CJP के दोनों कार्यकर्ताओं को 5 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया; जंतर-मंतर में कथित अनधिकृत प्रवेश और निषेधाज्ञा उल्लंघन के आरोप में...

RAIGARH NEWS

लैलूंगा में काका के जन्मदिन की धूम! हर दिल में बसने वाले कपिल सिंघानिया पर सोशल मीडिया में बरसीं शुभकामनाएं, बधाइयों का लगा...

लैलूंगा नगर अध्यक्ष के जन्मदिन पर चाहने वालों में जबरदस्त उत्साह, फेसबुक और व्हाट्सऐप पर छाया बधाई संदेशों का सैलाब! लैलूंगा।नगर में सबके चहेते...