सेवा सेतु केंद्र बने आमजन और शासन के बीच भरोसे का सेतुधुनेश्वर कंवर को सहजता से मिले जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र

spot_img


कोरबा – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा संचालित सेवा सेतु योजना के माध्यम से शासकीय सेवाएं अब पहले से अधिक सरल, पारदर्शी और समयबद्ध हो रही हैं। योजना का उद्देश्य ग्रामीण एवं दूरस्थ क्षेत्रों के नागरिकों को शासकीय कार्यालयों के अनावश्यक चक्कर से राहत दिलाते हुए आवश्यक प्रमाण पत्र एवं अन्य शासकीय सेवाएं उनके निकट उपलब्ध कराना है।सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से जाति, निवास, आय सहित विभिन्न शासकीय प्रमाण पत्रों एवं नागरिक सेवाओं का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है। इससे लोगों का समय और धन दोनों की बचत हो रही है तथा शासन की सेवाएं अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंच रही हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थापित सेवा सेतु केंद्र सुशासन की मजबूत कड़ी बनकर नागरिकों को पारदर्शी, सरल एवं जवाबदेह प्रशासन का अनुभव करा रहे हैं।इसी क्रम में कोरबा जिले के भैंसमा अंतर्गत ग्राम धौराभाठा निवासी धुनेश्वर कंवर, पिता लल्ला राम ने सेवा सेतु केंद्र भैंसमा में जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र के लिए आवेदन प्रस्तुत किया। आवेदन प्राप्त होने के बाद केंद्र के कर्मचारियों द्वारा आवश्यक प्रक्रिया को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण करते हुए निर्धारित समय में उन्हें तीनों प्रमाण पत्र उपलब्ध करा दिए गए। कंवर ने बताया कि पहले शासकीय दस्तावेज बनवाने के लिए कई बार कार्यालयों के चक्कर लगाने पड़ते थे, जिससे समय और आर्थिक संसाधनों दोनों की हानि होती थी। सेवा सेतु केंद्र के माध्यम से एक ही स्थान पर सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूरी होने से उन्हें बिना किसी परेशानी के समय पर आवश्यक दस्तावेज प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि यह केवल एक सेवा नहीं, बल्कि आम नागरिकों के प्रति सरकार की संवेदनशील और जनहितैषी सोच का सशक्त उदाहरण है।उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय एवं छत्तीसगढ़ सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सेवा सेतु योजना ने शासकीय सेवाओं को आम नागरिकों के द्वार तक पहुंचाने का कार्य किया है। इससे ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को बिना किसी अनावश्यक परेशानी के समय पर आवश्यक सुविधाएं मिल रही हैं, जिससे शासन के प्रति लोगों का विश्वास और संतोष बढ़ा है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

CHHATTISGARH NEWS

जिंदल बजाज में ऑफरों की बंपर बरसात! ₹12,000 तक की सीधी बचत… ₹7,999 से डाउन पेमेंट और बिना प्रोसेसिंग फीस के नई पल्सर घर...

पत्थलगांव। अगर आप नई बाइक खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो पालीडीह चौक, जशपुर रोड, पत्थलगांव स्थित जिंदल बजाज लेकर आया है ग्राहकों...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ में 16 अक्टूबर को ‘शुभारंभ 26’ डांडिया महाकुंभ, बॉलीवुड गायकों के साथ होगा लाइव म्यूजिक और डांडिया

बंसीवट मैरिज गार्डन में शाम 6 बजे से आयोजन; BookMyShow पर टिकट बुकिंग शुरू, प्रतिभागियों के लिए दो दिवसीय निःशुल्क डांस वर्कशॉप 16 अक्टूबर को...