spot_img
spot_img

कलेक्टर जनदर्शन में सुनी गई आमजनों की समस्याएं, कुल 80 आवेदन हुए प्राप्त आवेदनो का समय-सीमा में निराकरण के दिए निर्देश

spot_img
spot_img
spot_img


कोरबा – कलेक्टर कुणाल दुदावत ने कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जनदर्शन में जिले के दूरस्थ ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों को गंभीरतापूर्वक सुना। उन्होंने प्रत्येक आवेदन का परीक्षण कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रेषित करते हुए सभी प्रकरणों का नियमानुसार एवं समय-सीमा के भीतर निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।जनदर्शन में विभिन्न विभागों से संबंधित कुल 80 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण योजना की लम्बित राशि दिलाने, बिजली बिल में सुधार, सड़क मरम्मत, नाली निर्माण, अभिलेखों में त्रुटि सुधार एवं रिकॉर्ड दुरुस्ती, वनाधिकार पट्टा, राशन कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, मानदेय भुगतान, मुआवजा, रोजगार दिलाने, आजीविका से जोड़ने सहित अन्य जनहित से जुड़े मामलों के आवेदन शामिल रहे।कलेक्टर दुदावत ने अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक आवेदन का गंभीरता एवं संवेदनशीलता के साथ परीक्षण कर पात्र हितग्राहियों को नियमानुसार शीघ्र राहत उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं मांगों के निराकरण में अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समय-सीमा का कड़ाई से पालन किया जाए।इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत  प्रतीक जैन अपर कलेक्टर देवेन्द्र पटेल, अपर कलेक्टर ओंकार यादव सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

spot_img
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.32 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.31 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.33 AM
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM (1)
WhatsApp Image 2026-10-12 at 10.32.34 AM
चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

CHHATTISGARH NEWS

कटघोरा विधानसभा के बांकीमोंगरा में दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन हुआ संपन्न,इस आयोजन में संगठन की एकजुटता, समर्पण और संकल्प का भव्य संगम...

हरदीबाजार :- कटघोरा विधानसभा स्तरीय दीपावली मिलन समारोह एवं कार्यकर्ता सम्मेलन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठजनों, पदाधिकारियों एवं देवतुल्य कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय...

RAIGARH NEWS

सीएम हेल्पलाइन 1076 से दूर हुई ग्रामीणों की पेयजल समस्या, खराब सोलर पंप फिर हुआ चालू

धरमजयगढ़ के ग्राम कुमा में शिकायत पर तत्काल कार्रवाई, तकनीकी खराबी दूर होने से ग्रामीणों और राहगीरों को मिलने लगा पेयजल शिकायत मिलते ही हरकत...