WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

मुख्यमंत्री ने स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित राज्य स्तरीय मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद उन्होंने राष्ट्रध्वज को सलामी दी और स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों एवं स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।

स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग को किया याद

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस मां भारती की वंदना करने, देश के गौरवशाली इतिहास से प्रेरणा लेने और विकसित भारत के निर्माण के संकल्प को और मजबूत करने का पावन अवसर है। उन्होंने महात्मा गांधी, नेताजी सुभाष चंद्र बोस, डॉ. भीमराव अंबेडकर और वीर सावरकर सहित स्वतंत्रता संग्राम में योगदान देने वाले असंख्य सेनानियों के त्याग और बलिदान को स्मरण किया।

छत्तीसगढ़ के जननायकों को श्रद्धांजलि

मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ की धरती पर स्वतंत्रता, स्वाभिमान और जनजागरण की अलख जगाने वाले महान जननायकों को भी श्रद्धापूर्वक नमन किया। उन्होंने धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह, वीर गुंडाधुर, गेंद सिंह, धुरवा राव, यादव राव, वेंकट राव, डेबरी धुर और आयतु माहरा के योगदान को याद करते हुए उनके बलिदान को प्रदेशवासियों के लिए प्रेरणास्रोत बताया।

विकसित भारत के निर्माण का संकल्प

मुख्यमंत्री ने कहा कि स्वतंत्रता सेनानियों के संघर्ष और बलिदान से प्रेरणा लेते हुए प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए। स्वतंत्रता दिवस हमें देश की एकता, अखंडता और संप्रभुता को मजबूत करने के साथ विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने का संकल्प लेने की प्रेरणा देता है।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

मुख्यमंत्री के गृह जिले के छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अंबार

तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर नौनिहाल, फर्जी हाजिरी और मीनू में गड़बड़ी के आरोप; अभिभावकों ने मांगी जांच तमता/पत्थलगांव (जशपुर)। ग्राम पंचायत तमता स्थित...

CHHATTISGARH NEWS

मुख्यमंत्री के गृह जिले के छात्रावास में अव्यवस्थाओं का अंबार

तिरपाल के नीचे रहने को मजबूर नौनिहाल, फर्जी हाजिरी और मीनू में गड़बड़ी के आरोप; अभिभावकों ने मांगी जांच तमता/पत्थलगांव (जशपुर)। ग्राम पंचायत तमता स्थित...

RAIGARH NEWS

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, Grand Meetup 2026 का भव्य समापन 🏍️🔥बाइकर्स और इन्फ्लुएंसर्स से सजा तमनार, Grand Meetup 2026 बना यादगार 🏍️✨तमनार...

तमनार में गूंजा बाइकिंग का जोश, भव्य Grand Meetup 2026 का शानदार समापनतमनार। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर Shree Shyam Automobiles, Lailunga द्वारा तमनार...