WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में स्वागत समारोह, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार शाम लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट हस्तियों, जनप्रतिनिधियों, प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों सहित शहीदों के परिजनों और वीरता पुरस्कार से सम्मानित अधिकारियों ने हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दी शुभकामनाएं

राज्यपाल श्री रमेन डेका ने समारोह में उपस्थित सभी लोगों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने राज्यपाल श्री रमेन डेका को पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर प्रथम महिला श्रीमती रानी डेका काकोटी भी उपस्थित रहीं।

जनप्रतिनिधियों और विशिष्ट हस्तियों की रही मौजूदगी

समारोह में विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री टंकराम वर्मा, अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल रमेश बैस, विधायक पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी एवं अनुज शर्मा, छत्तीसगढ़ साहित्य अकादमी के अध्यक्ष शशांक शर्मा और राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू सहित विभिन्न क्षेत्रों की हस्तियों ने भी समारोह में शिरकत की।

पद्मश्री सम्मानित हस्तियों का हुआ सम्मानपूर्वक स्वागत

स्वागत समारोह में पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित भारतीबंधु, डॉ. राधेश्याम बारले और सुश्री उषा बारले सहित अन्य विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। इसके अलावा शहीदों के परिजन, वीरता पुरस्कार से सम्मानित पुलिस अधिकारी, विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली हस्तियां और ब्रह्मकुमारी बहनें भी समारोह में शामिल हुईं।

देशभक्ति से सराबोर हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम

समारोह के दौरान देशभक्ति से ओत-प्रोत सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने समारोह में राष्ट्रप्रेम और उत्साह का माहौल बना दिया।

वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी रहे मौजूद

समारोह में मुख्य सचिव विकास शील, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू एवं मनोज पिंगुआ, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध सिंह, प्रमुख सचिव सोनमणी बोरा, राज्यपाल के सचिव डॉ. सी. आर. प्रसन्ना, पुलिस कमिश्नर डॉ. संजीव शुक्ला और रायपुर कलेक्टर डॉ. गौरव कुमार सिंह सहित वरिष्ठ प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी उपस्थित रहे।

इसके अलावा संचालक आदिम जाति अनुसंधान एवं प्रशिक्षण मती हिना अनिमेष नेताम, राज्यपाल के विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे, सेना के वरिष्ठ अधिकारी, विश्वविद्यालयों के कुलपति, प्रेस-मीडिया कर्मी एवं अन्य गणमान्य नागरिक भी समारोह में शामिल हुए।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर...

CHHATTISGARH NEWS

कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ी, अब 31 अगस्त तक मिलेगा दाखिला

रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कॉलेजों में प्रवेश की अंतिम तिथि बढ़ाकर 31 अगस्त 2026 कर...

RAIGARH NEWS

किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

भगत सिंह, भारत माता और नन्हें फौजी बने बच्चे, देशभक्ति गीतों पर दी शानदार प्रस्तुतियां रायगढ़। रामलीला मैदान स्थित किण्डर वैली प्ले स्कूल में 15...