WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

किण्डर वैली प्ले स्कूल में फैंसी ड्रेस में सजे नन्हें बच्चों ने बिखेरा देशभक्ति का रंग

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37

भगत सिंह, भारत माता और नन्हें फौजी बने बच्चे, देशभक्ति गीतों पर दी शानदार प्रस्तुतियां

रायगढ़। रामलीला मैदान स्थित किण्डर वैली प्ले स्कूल में 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। तिरंगे रंगों में सजे नन्हे बच्चों ने फैंसी ड्रेस, देशभक्ति गीतों पर नृत्य और जवानों पर आधारित लघु नाटक के माध्यम से देशप्रेम की आकर्षक झलक प्रस्तुत की।

दीप प्रज्ज्वलन और ध्वजारोहण से हुई शुरुआत

कार्यक्रम की शुरुआत स्कूल की डायरेक्टर श्रीमती रीनू थवाईत ने महात्मा गांधी और अमर शहीद भगत सिंह के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर एवं पुष्पमाला अर्पित कर की। इसके बाद उन्होंने तिरंगा फहराया। राष्ट्रगान के बाद बच्चों ने उत्साह के साथ ‘वंदे मातरम’ और ‘भारत माता की जय’ के नारे लगाए।

स्कूल परिसर को तिरंगे के तीन रंगों, गुब्बारों, अशोक चक्र, लाल किले और उड़ते जहाजों के कटआउट से सजाया गया था। मुख्य प्रवेश द्वार पर भी आकर्षक तिरंगा सजावट की गई थी।

नन्हें फौजी बनकर बच्चों ने पेश की जवानों की कहानी

कार्यक्रम में बच्चों ने सीमा पर देश की रक्षा करने वाले जवानों के जीवन और समर्पण को लघु नाटक के माध्यम से प्रस्तुत किया। फौजी की वर्दी में सजे नन्हे कलाकारों ने अपनी मासूम अदाकारी से उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

इसके बाद बच्चों ने विभिन्न देशभक्ति गीतों पर नृत्य प्रस्तुत किए। प्रस्तुतियों में बच्चों का उत्साह, आत्मविश्वास और तैयारी साफ नजर आई।

तीन रंगों में नजर आए बच्चों के समूह

स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को नारंगी, सफेद और हरे रंग की टी-शर्ट में तीन समूहों में विभाजित किया। इस गतिविधि के माध्यम से बच्चों को राष्ट्रीय ध्वज के तीनों रंगों के महत्व की जानकारी भी दी गई।

बच्चों ने तिरंगे रंगों की कैप, हाथों में छोटे-छोटे राष्ट्रीय ध्वज और कलाई पर तिरंगे रंगों के बैंड पहन रखे थे। कई बच्चों ने अपने गालों पर भी तिरंगे के रंग लगाए थे।

कोई भगत सिंह बना तो कोई भारत माता

फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बच्चों ने अलग-अलग रूप धारण कर अपनी प्रतिभा दिखाई। कोई भगत सिंह बना तो कोई भारत माता, वहीं कुछ बच्चे फौजी और पुलिसकर्मी की वेशभूषा में नजर आए।

इसके अलावा बच्चों ने मोर, बाघ, आम, कमल और वटवृक्ष जैसे विभिन्न रूप भी धारण किए। मदर टेरेसा की वेशभूषा में सजी बच्ची ने भी आकर्षण बटोरा। बच्चों की मासूमियत और उत्साह ने पूरे कार्यक्रम को यादगार बना दिया।

बच्चों को बांटी गई चॉकलेट

कार्यक्रम के अंत में डायरेक्टर श्रीमती रीनू थवाईत ने बच्चों को चॉकलेट वितरित की। चॉकलेट मिलते ही बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे।

स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने में स्कूल की को-ऑर्डिनेटर नम्रता चौहान, शिक्षिका दिव्या यादव सहित स्कूल के सभी स्टाफ सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में स्वागत समारोह, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार शाम लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट...

CHHATTISGARH NEWS

स्वतंत्रता दिवस पर लोकभवन में स्वागत समारोह, राज्यपाल ने दी शुभकामनाएं

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर रविवार शाम लोकभवन में स्वागत समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों की विशिष्ट...

RAIGARH NEWS

लैलूँगा में बिना मान्यता वाले कंप्यूटर सेंटरों का बोलबाला!

कागजों में नियम, जमीन पर धड़ल्ले से कारोबार—प्रशासन की चुप्पी पर उठे सवाललैलूंगा। नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में कई ऐसे कंप्यूटर एजुकेशन सेंटर...