भव्य कलश यात्रा के साथ तमनार में श्री हरि विष्णु चक्र पूजन एवं कुराल पुराण कथा का हुआ शुभारंभ!

spot_img

भव्य कलश यात्रा के साथ तमनार में श्री हरि विष्णु चक्र पूजन एवं कुराल पुराण कथा का हुआ शुभारंभ!

रोहित कुमार

तमनार|, रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक अंतर्गत आदर्श कुम्हार समाज के द्वारा बाजारपारा (तमनार) में पिछले वर्ष की भांति इस वर्ष भी दिनांक 21.02.2023 से 24.02.2023 तक भव्य श्री हरि विष्णु चक्र पूजन एवं कुराल पुराण कथा ज्ञान महायज्ञ का अयोजन किया गया है। इस कार्यक्रम का शुभारंभ 21 फरवरी को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ किया गया, जिसमें आदर्श कुम्हार समाज जिला रायगढ़ अंचल भर से कुम्हार जाति बंधु, माता, बहन एवं बच्चों के साथ इस क्षेत्र के श्रद्धालु कलश यात्रा के लिए भारी संख्या में उपस्थित हुए, क्षेत्र के भक्तगण महिलाएं एवं बालिकाओं ने इस कलश यात्रा में श्रद्धापूर्वक भारी संख्या में भाग लिया।

कार्यक्रम 22 फरवरी बुधवार प्रातः मूर्ति स्थापना, दोपहर कुराल पुराण कथा वाचन, संध्या आरती एवं रात्रि कालीन गाहक-वाहक, 23 को प्रातः पूजन, दोपहर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं आदर्श कुम्हार समाज पदाधिकारी/गणमान्य सदस्यों का अतिथि सम्मान समारोह, कुराल पुराण कथा वाचन तथा रुद्रपाल – रत्नेश्वरी विवाह, रात्रि गाहक-वाहक, 24 फरवरी को पूर्णहुति एवं महाप्रसाद भंडारा, उक्त 04 दिवसीय कार्यक्रम पूजन, कथा वचन एवं भजन संगीत के साथ की जाएगी। जिसमें कथावाचक पराम् श्रध्देय श्री जयराम जी दास जी महाराज किरितमाल(ओड़िसा) तथा श्रध्देय श्री अविनाश कर शर्मा जी द्वारा पूजन मंचन किया जाएगा है।
इस कार्यक्रम ब्लॉक तमनार कुम्हार समाज एवं अन्य ब्लॉक/शाखा, जिला रायगढ़ अंकल तथा पड़ोसी राज्य ओडिसा से भी कुम्हार जाति समाज के लोग पहुंचे हैं, यह कार्यक्रम की समापन तक भक्तिमय माहौल बना रहेगा। इस कलश यात्रा में आदर्श कुम्हार समाज विकास समिति के अध्यक्ष श्री रामचरण कुम्भकार एवं इस तमनार ब्लॉक अध्यक्ष श्री झुमुकलाल कुराल, सुश्री गुलापी सिदार (सरपंच ग्राम पंचायत तमनार, बंशीधर चौधरी, साथहि समाज पदाधिकारी गण गांडाराय कुम्हार (उपाध्यक्ष), अनंत कुमार कुम्हार (सचिव), रोहित कुराल (मीडिया प्रभारी),चंद्रमणि कुम्हार (संदेश वाहक), रामचरण कुम्भकार B, रुद्रपाल चक्रवर्ती (संरक्षक),बोधराम कुम्भकार, बिशीकेशन कुम्भकार, श्याम चक्रवर्ती, अभिषेक कुम्भकार (कार्यकारिणी सदस्य) कार्यकर्तागण लक्ष्मी राणा, रमेश कुम्भकार, धोबाराम, मर्दगाजी, सत्या कुम्भकार, हरिनाथ राणा, नंदू कुम्भकार, योगेंद्र कुम्भकार, गंगाधर कुम्भकार, साकेत, अखिल, विनायक, बनमाली, उमा चक्रवर्ती, भोगीलाल, लक्ष्मण, सतीश, बिपीन, सपन, बलराम, बासुदेव, पंचराम, योगेन्द्र, रमेश कुमार, आयुष, अभिनय, अशोक, कार्तिक, नंदकुमार, जोगेश्वर, गंगाधर, हरिनाथ, टंकेश्वर, मनबोध, प्रवीण, नरेश, नवीन, सत्यनारायण, अभय कुराल, श्याम, सत्यवान, सूरज, महेन्द्र, श्रीमती कविता राणा एवं समस्त आदर्श कुम्हार समाज एवं ग्रामवासी तमनार की उपस्थिति रही।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

CHHATTISGARH NEWS

कापू परियोजना के 150 आंगनबाड़ी केंद्रों के बच्चों को मिले खिलौने

उत्कृष्ट कार्य करने वाले कर्मचारियों को किया गया सम्मानित रायगढ़, 9 अक्टूबर 2026/ सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत एकीकृत बाल विकास परियोजना कापू में...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...