बड़ी ख़बर….ओलंपियाड 2023 में स्टेट टॉपर बना लैलूंगा का ऋषभ गुप्ता…..

spot_img

ओलंपियाड 2023 में स्टेट टॉपर बना लैलूंगा का ऋषभ गुप्ता

ऋषभ गुप्ता को बधाई देने का तांता लगा

घर परिवार समाज मे ख़ुशी की लहर…

चंद्र शेखर जायसवाल की रिपोर्ट

लैलूँगा/इंटरनेशनल रीजनिंग एंड एप्टीट्यूड ओलंपियाड का परिणाम 17 फरवरी 2023 को जारी हुआ इस वर्ष डी ए वी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल कुंजारा लैलूंगा के कक्षा 11 वीं (गणित) का छात्र ऋषभ कुमार गुप्ता, माता श्रीमती हीरा गुप्ता, पिता कान्हू राम गुप्ता ने लैलूंगा सहित राज्य को गौरवान्वित करते हुए छत्तीसगढ़ में टाप 1 रैंक में स्थान बनाया है। जिसमे रायगढ़ जिले सहित अपना लैलूँगा, और अपने समाज का नाम रोशन किया है।ऋषभ गुप्ता ने
राष्ट्रीय जोनल स्तर पर रैंक-18 है जिसमें छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, सिक्किम, मिजोरम, मेघालय, नागालैंड और मणिपुर आता है।
अंतर्राष्ट्रीय जोनल स्तर पर रैंक-68 है जिसमें भारत, सऊदी अरब, कतर, रसिया, सिंगापुर, बांग्लादेश आता है।
ऋषभ गुप्ता शुरू से ही मेधावी छात्र रहा है जो राज्यपाल पुरस्कृत से समानित हो चुके है। स्काउट गाईड में भी है इन्होंने कक्षा दसवीं में 97.8% अंक हासिल किया था। ऋषभ गुप्ता के इस उपलब्धि के लिए लैलूंगा पत्रकार संघ शुभकामना प्रेषित किए हैं। इनके प्रतिभा से परिवार सहित पूरा कोलता समाज और लैलूंगा अंचल गौरवान्वित है। ऋषभ गुप्ता को राज्य सरकार द्वारा टॉपर होने से गोल्ड मैडल से समानित किया जायेगा।

इनका कहना👉

आज में जो हु । अपने माता पिता के कारण हु मेरे पिता के मार्गदर्शन में अपना खेल कूद, शिच्छा प्राप्त किया। मेरे पिताजी हमेशा हौसला बढ़ाये है और प्रेरणा दिए है। जिससे में सफल हो पाया हूं। मैं अपने माता पिता को अपना गुरु मानता हूं। *ऋषभ गुप्ता*

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Elon Musk Mukesh Ambani Comment: एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है

Elon Musk Starlink India: भारत में स्टारलिंक की व्यावसायिक शुरुआत में देरी को लेकर एलन मस्क ने सवाल उठाए हैं। मुकेश अंबानी पर उनकी...

CHHATTISGARH NEWS

Elon Musk Mukesh Ambani Comment: एलन मस्क ने मुकेश अंबानी पर कसा तंज, राहुल गांधी बोले- भारत में आपका स्वागत है

Elon Musk Starlink India: भारत में स्टारलिंक की व्यावसायिक शुरुआत में देरी को लेकर एलन मस्क ने सवाल उठाए हैं। मुकेश अंबानी पर उनकी...

RAIGARH NEWS

किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

जमीन के मूल दस्तावेजों का किया गया मिलान, सभी संबंधित व्यक्तियों को पक्ष रखने का मिला अवसर जांच प्रतिवेदन के आधार पर नियमानुसार होगी आगे...