spot_img
Friday, April 3, 2026
Friday, April 3, 2026
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_2560a816
WhatsApp Image 2025-09-27 at 19.02.00_8a3c1831

● ड्राइवर अपने वाहन में लोड सरिया बेचा करते थे ढाबे में, ड्राइवर और चोरी की सरिया खरीदी करने वाला गिरफ्तार….

● ड्राइवर अपने वाहन में लोड सरिया बेचा करते थे ढाबे में, ड्राइवर और चोरी की सरिया खरीदी करने वाला गिरफ्तार….

● *दो अलग-अलग प्रकरणों में 2 आरोपियों से छाल पुलिस की जब्त करीब ₹46,000 का लोहे का सरिया*….

रायगढ़ कल 24 फरवरी की रात थाना प्रभारी छाल उपनिरीक्षक बी.एस. डहरिया को मुखबिर से सूचना मिला कि ग्राम बेहरामार के पास एक व्यक्ति 80-90 किलो सरिया बिक्री के लिए ग्राहक तलाश रहा है । थाना प्रभारी छाल अपने स्टाफ के साथ ग्राम बेहरामार पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए स्थान पर तस्दीक किए जहां एक ट्रेलर वाहन क्रमांक एनएल-01/ AA-7252 खड़ी मिली जिसमें सरिया लोड था । वाहन के कुछ दूरी पर करीब 80-90 किलो वजनी 10 एमएम का सरिया रखा हुआ था जिसके पास एक व्यक्ति खड़ा हुआ मिला । पुलिस टीम व्यक्ति से उसका नाम, पता और रात के समय लोहे के सरिया को लेकर रूकने का प्रयोजन पूछताछ पर व्यक्ति अपना नाम *राजू पासवान पिता उदयनाथ पासवान उम्र 23 साल निवासी दलकी 01 थाना दोक्ती जिला बलिया (उत्तर प्रदेश) हाल मुकाम अशोक रोड लाईन्स पतरापाली रायगढ़* और पास खड़े ट्रेलर वाहन का ड्रायवर होना बताया । ड्रायवर ने लोहे की सरिया को बेचने वाहन से निकालना बताया जिसके पास से *11 नग 10 mm का सरिया कीमत करीब 6,000 रूपये का जप्त* कर आरोपी को थाने लाया गया ।

इसी दरम्यान थाना प्रभारी को मुखबिर से सूचना मिली कि चोरी की छ़ड/सरिया जंगल ढाबा कुड़ेकेला में ड्रायवर बेचा करते हैं जिस पर रात को ही थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ जंगल ढाबा कुडेकेला जाकर दबिश दिया गया । ढाबे के पास भारी मात्रा में लोहे का सरिया रखा हुआ था । ढाबा के मालिक को पता तलाश किया गया जो मौके पर उपस्थित नहीं था । ढाबा में काम करने वाले संजय पासवान से ढाबा के पास रखे सरिया के संबंध में पूछताछ करने पर कोई समाधान कारक जवाब नहीं दिया जिससे कड़ाई से पूछताछ करने पर ड्राइवरों से चोरी छड़ खरीदना स्वीकार किया । *आरोपी संजय पासवान पिता सिंगेसर पासवान उम्र 36 साल निवासी भउवा थाना शाहपुर पटोरी जिला समस्तीपुर बिहार हाल मुकाम जंगल ढाबा कुड़ेकेला* के कब्जे से करीब *7 क्विंटल 32 एमएम का सरिया, 8 एमएम का सरिया, कीमत करीब ₹40,000 जप्त* कर आरोपी को थाने लाया गया । आरोपी ट्रेलर ड्राइवर राजू पासवान तथा चोरी का माल खरीदने वाले संजय पासवान पर *धारा 41(1+4)CrPC/ 379 IPC* के तहत थाना छाल में पृथक- पृथक कार्यवाही कर दोनों आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है ।

01
09
WhatsApp Image 2025-09-29 at 18.52.16_7b78a71e
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजितलैलूँगा एवं तमनार में सीएससी संचालक और आंगनबाड़ी सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण01 अप्रैल से...

रिपोर्ट ~ हीरालाल राठिया लैलूंगारायगढ़, 03 अप्रैल 2026/महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के द्वितीय चरण के ई-केवाईसी कार्य को सुचारू एवं प्रभावी ढंग से...
Latest
महतारी वंदन योजना के हितग्राहियों के ई-केवाईसी हेतु प्रशिक्षण आयोजित

लैलू...
घरघोड़ा की बेटी दिव्या पैंकरा बनीं एसआई,
प्रथम आगमन पर नगर में जोरदार स्वागत...
राजपुर मंडल के भाजयुमो ने सोशल मीडिया प्रभारी की नियुक्ति, युवा पत्रकार शशि सिदा... मनरेगा में बड़ा घोटाला! जेसीबी से कराई खुदाई, मजदूरों का छीना हक ‘मास्क के पीछे छिपे चेहरे’ बेनकाब 48 घंटे में डबल मर्डर केस का खुलासा खारुन नदी पर 4.81 करोड़ की पुलिया को मिली मंजूरी, गमेकेला –कुंजारा की दूरी अब हो... जन औषधि योजना गरीबों के लिए संजीवनी साबित हो रही पहल आरोग्य जशपुर अभियान: सुदूर वनांचल में स्वास्थ्य क्रांति, नवाचार और सुविधाओं से ब... महिला फुटबॉल में छत्तीसगढ़ का शानदार प्रदर्शन, झारखंड को हराकर जीता स्वर्ण पदक छत्तीसगढ़ में श्रमिकों के न्यूनतम वेतन और महंगाई भत्ते में वृद्धि, नई दरें 1 अप्र...