शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा में वार्षिकोत्सव का आयोजन…

spot_img

🌼 शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा में वार्षिकोत्सव का आयोजन🌼


रायगढ़ जिले के अंतर्गत विकासखंड लैलूंगा के अंतिम छोर दूरस्थ वनांचल क्षेत्र में बसा ग्राम लमडांड के आश्रित मोहल्ला में शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा संचालित है, जो कि हमारे छत्तीसगढ़ राज्य का अंतिम छोर है और पड़ोसी राज्य उड़ीसा सीमा से लगा हुआ है जहां पर धनवार व उरांव जनजाति के लोग निवास करते हैं मोहल्ले की कुल जनसंख्या लगभग 180 है जिसमें संस्था में 23 बच्चे दर्ज हैं इतना छोटा सा मोहल्ला होते हुए भी प्रधान पाठक श्री नंदकिशोर सतपथी जी के मार्गदर्शन में शाला विकास समिति के सहयोग से शासन द्वारा संचालित सभी योजनाओं का क्रियान्वयन भली-भांति किया जा रहा है जिसमें बच्चों के साथ साथ पालकों द्वारा भी बढ़-चढ़कर भाग लिया जा रहा है इसी तारतम्य में अभी-अभी 30 जनवरी 2023 को प्रधान पाठक श्री सतपथी जी के द्वारा बच्चों के शैक्षणिक भ्रमण का कार्यक्रम रखा गया जिसमें शाला विकास समिति की उपस्थिति में बच्चों को विकासखंड लैलूंगा के अंतर्गत कुर्रा गुफा, खम्हार पाकुट जलाशय, जनपद पंचायत कार्यालय, खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय, पुलिस थाना, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय, सुश्रुत वन एवं उद्यान रोपनी कुंजारा का शैक्षणिक भ्रमण कराया गया था जो शिक्षा विभाग के लिए एक गर्व का विषय है इसी तारतम्य में प्राथमिक शाला में वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का संपन्न कराना कोई मामूली कार्य नहीं है जिसको प्रधान पाठक श्री सतपथी जी के नेतृत्व में साकार कर दिखाया और शासकीय प्राथमिक शाला नमामुडा में दिनांक 06/03 /2023 दिन सोमवार को शालेय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें प्रातः 10:30 बजे से मुख्य अतिथि श्रीमती राधिका डेल्की (सरपंच ग्राम पंचायत लमडांड) विशिष्ट अतिथि श्री मनोज सतपथी( जनपद सदस्य लैलूंगा) श्रीमान जोसेफ बड़ा (अध्यक्ष शाला विकास समिति) एवं श्रीमान शेखर सिंह राजपूत (सहायक विकास खंड शिक्षा अधिकारी लैलूंगा) के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर दीप प्रज्वलित कर शुभारंभ किया गया जिसमें सर्वप्रथम जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़, घोड़ा दौड़, रिंगटोंस, मटका फोड़ एवं चित्रकला प्रतियोगिता “अ” वर्ग तथा “ब” वर्ग का आयोजन किया गया तत्पश्चात संध्याकालीन सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन रात्रि 8:00 बजे प्रारंभ किया गया जिसमें शाला के नन्हे मुन्ने बच्चों के द्वारा बहुत ही सुंदर ढंग से एकल नृत्य, समूह नृत्य का प्रदर्शन करते हुए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ आधारित एक छोटा सा नाटक की प्रस्तुति दी गई जो सभी दर्शकों का मन मोह लिया उसके पश्चात कार्यक्रम में भाग लेने वाले बच्चों को प्रथम द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार से सम्मानित करते हुए साथ ही साथ सभी प्रतिभागी बच्चों को प्रशस्ति पत्र कॉपी पेन व पारितोषिक प्रदान किया गया कार्यक्रम में उपस्थित सभी गणमान्य एवं पालकों द्वारा सभी नन्हे-मुन्ने बच्चों के द्वारा दी गई प्रस्तुति की सराहना करते हुए इतने छोटे से मोहल्ले में इस प्रकार का आयोजन के लिए प्रधान पाठक श्री सतपथी जी को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए प्रतिवर्ष इस प्रकार का आयोजन करने की बात कही इसी प्रकार शासकीय प्राथमिक शाला नवामुड़ा के प्रधान पाठक श्री नंदकिशोर सतपथी जी के द्वारा विद्यालय एवं समाज के प्रति सकारात्मक सोच एवं कार्यशैली तथा दृष्टिकोण हमारे विकासखंड के लिए गौरव पूर्ण एवं सराहनीय है तथा समस्त शिक्षक समुदाय के लिए एक कुशल मार्गदर्शक एवं प्रेरणा स्रोत के रूप में कार्य कर रहे हैं।
मैं इस शालेय वार्षिकोत्सव कार्यक्रम का सफल संचालन के लिए हमारे शाला विकास समिति के अध्यक्ष श्रीमान जोसेफ बड़ा शिक्षा विद सेम खलखो सदस्य श्रीमती सेवानी टेटे, खोरेन एक्का ,तरसीला मिंज , बृनदावती डेलकी, सुगंधित खलखो , एमरेंसिया, फुलमेत, अमरप्रकाश,जेहरू, सहोद्रा,कुमारी राठिया,कमला एक्का के साथ साथ सभी युवा साथी का बहुत बहुत आभारी हूं जिन्होंने मुझे शारीरिक , आर्थिक और मानसिक रूप से सहयोग प्रदान किया।
नंदकिशोर सतपथी
प्रधान पाठक
शास.प्रा.शा.नवामुड़ा

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Bemetara News: बेमेतरा में एचआईवी जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

बेमेतरा। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं...

CHHATTISGARH NEWS

Bemetara News: बेमेतरा में एचआईवी जागरूकता रैली, विद्यार्थियों ने नारों के जरिए दिया जागरूकता का संदेश

बेमेतरा। जिले में एचआईवी/एड्स के प्रति जागरूकता बढ़ाने और समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करने के उद्देश्य से शनिवार को जनजागरूकता कार्यक्रम एवं...

RAIGARH NEWS

रायगढ़ पुलिस के नवाचार “लघु फिल्म प्रतियोगिता” की प्रदेश स्तर पर सराहना, साइबर जागृति अभियान में इस नवाचार के लिए मिला विशेष सम्मान

साइबर जागृति अभियान अभिनंदन समारोह में प्रदेश के मुख्यमंत्री, गृहमंत्री एवं डीजीपी ने रायगढ़ पुलिस को किया सम्मानितसाइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की...