● बीमार वृद्ध की आर्थिक मदद के साथ परिवार को सुखा राशन उपलब्ध कराये एडिशनल एसपी रायगढ़….

spot_img

● बीमार वृद्ध की आर्थिक मदद के साथ परिवार को सुखा राशन उपलब्ध कराये एडिशनल एसपी रायगढ़….

● *सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट एसएसपी सदानंद कुमार के संज्ञान पर आने से एडिशनल एसपी को परिवार की मदद का दिये थे निर्देश*….
*रायगढ़* । सोशल मीडिया ट्विटर हैंडल “टीम हेल्प चैन” के माध्यम से थाना चक्रधरनगर अंतर्गत ग्राम बंदरचुआ में निवासरत दुकालू चौहान (उम्र करीब 65 वर्ष) के लोकवा ग्रस्त और परिवार की माली हालत खस्ता होने की जानकारी देते हुए परिवार को आर्थिक मदद करने का एक पोस्ट किया गया था । वायरल पोस्ट रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री सदानंद कुमार के संज्ञान में आने पर उनके द्वारा एडिशनल एसपी रायगढ़ श्री संजय महादेवा को बीमार वृद्ध की आर्थिक मदद व परिवार को सुखा राशन व्यवस्था करने निर्देशित किया गया । आज सुबह एडिशनल एसपी रायगढ़ श्री संजय महादेवा थाना चक्रधरनगर के स्टाफ के साथ वृद्ध के घर जाकर बीमार दुकालू चौहान और उनके परिवार से भेंट कर वार्तालाप किया गया । परिवारजन बताये कि दुकालू चौहान करीब 3 साल से लकवा ग्रस्त है जो परिवार में अकेले कमाने वाला है, जिसका करीब 3 साल से देसी इलाज के साथ स्थानीय शासकीय चिकित्सालय में इलाज कराये। वर्तमान में कुछ सुधार हुआ है । उनके बेहतर ईलाज के लिये रायपुर ले जाना चाहते हैं पर लंबे समय से कमाने वाले परिवार के मुखिया के बिस्तर पर पड़े रहने से परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है । दुकालू चौहान की पत्नी मजदूरी का काम कर जैसे-तैसे परिवार का भरण पोषण कर रही है । एडिशनल एसपी द्वारा दुकालू चौहान के इलाज के लिए परिवार को ₹10,000 रुपए की आर्थिक मदद कर परिवार को चक्रधरनगर थाने की ओर से सूखा राशन उपलब्ध कराया गया है, साथ ही परिवारजनों को अन्य किसी प्रकार की आवश्यकता पर चक्ररधरनगर पुलिस को सूचना देने कहा गया है ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

CHHATTISGARH NEWS

Jashpur Police Ganja Seizure : ऑपरेशन आघात के तहत जशपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, लावाकेरा बैरियर पर 632 किलो गांजा बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Jashpur Police Ganja Seizure : जशपुर(Jashpur News) पुलिस ने नशे के खिलाफ "ऑपरेशन आघात" (Operation Aaghat) के तहत एक और बड़ी कार्रवाई करते हुए...

RAIGARH NEWS

अभियान संवेदना” में तमनार पुलिस की तेज कार्रवाई, 24 घंटे में गुम 14 वर्षीय बालिका को किया बरामद

शादी का झांसा देकर बालिका को ओडिशा भगा ले जा रहा था आरोपी, पुलिस को देखकर रास्ते से भागने लगा, पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ातमनार...