WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.36
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (1)
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37 (2)

पूर्व जिला जज श्रीकृष्णानंद पांडेय ने कहलगांव न्यायालय परिसर में की शीतल जल की व्यवस्था..

WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.03
WhatsApp Image 2026-08-09 at 17.42.04
WhatsApp Image 2026-08-08 at 19.47.37
spot_img

पूर्व जिला जज श्रीकृष्णानंद पांडेय ने कहलगांव न्यायालय परिसर में की शीतल जल की व्यवस्था

समाज सेविका जगधात्री देवी की स्मृति में शुरू हुई यह सेवा

भागलपुर से संवाददाता कन्हैया खंडेलवाल की रिपोर्ट

अनुमंडल विधिक सेवा समिति कहलगांव के तत्वाधान में आज न्यायालय परिसर में जलसेवा का प्रारंभ अवर न्यायाधीश सह अध्यक्ष श्री अमित कुमार शर्मा एवम मुंसिफ सह सचिव शिल्पा प्रशांत मिश्रा के द्वारा किया गया। अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा ने बताया की विगत कई दिनों से भीषण गर्मी को देखते हुए अधिवक्ता बंधुओं और आम जनमानस के लिए पीने के ठंडे पानी की जरुरत महसूस की जा रही थी। यहां उपस्थित लोग भीषण गर्मी में शीतल जल हेतु व्याकुल थे तो इसी परेशानी को देखते हुए समाजसेविका स्व जगधात्री देवी की पुण्य स्मृति में उनके पति अवकाश प्राप्त जिला जज श्री कृष्णानंद पांडेय जी के सौजन्य से न्यायालय परिसर में इस जल सेवा को प्रारंभ किया गया है ।व्यवहार न्यायालय का ग्रीष्मकालीन समय मॉर्निंग से डे हो जाने के कारण शीतल जल की आवश्कता महसूस की जा रही थी जिसे आज शीतल जल का प्याउ लगाकर दूर कर दिया गया है ।
साथ ही प्राधिकार के मनीष से पांडे ने उपस्थित जनता से अनुरोध किया कि भीषण गर्मी में आसमान से आग बरस रही है। गर्मी में मानव हो या फिर पशु-पक्षी सभी को ठंडे जल की तलाश रहती है। लोगों के लिए तो जगह-जगह प्याऊ व नल के साथ ही पानी की उचित व्यवस्था मिल जाती है, किंतु पक्षियों को पानी के लिए कड़ा संघर्ष करना पड़ता है। ऐसे में हमारी यह जिम्मेदारी ही नही अपितु कर्तव्य भी है कि मानव कल्याण के लिए जगह-जगह अपने स्तर से पानी की व्यवस्था करने के साथ-साथ मूकबधिर प्राणियों पशु पक्षियों के लिए भी दाना व पानी की उचित व्यवस्था कर अपने मानव धर्म का निर्वहन करें। ताकि खुले आसमान और धूप में विचरण करने वाले पंछियों को राहत मिल सके।
अवर न्यायाधीश श्री अमित कुमार शर्मा सर ने बताया की इस बार पिछले कई वर्ष की तुलना में लगातार रिकार्ड तोड़ गर्मी के इस कोहराम से मानव के साथ साथ पशु पक्षी का जीवन भी खतरों से गुजर रहा है और इसी भीषण गर्मी को देखते हुए कहलगांव न्यायालय परिसर में स्वर्गीय जगधात्री देवी के स्मृति में ठंडे पानी की प्याऊ की व्यवस्था की गई हैं, साथ ही बड़े हर्ष के साथ प्राधिकार के मनीष पांडे ने यह भी बताया कि वह पिछले कई वर्षों से लगातार सभी मौसम में बेजुबान पशु-पक्षियों के लिए भी दाना-पानी का इंतजाम अपने घर के छत पर कर रहे हैं और दर्जनों मिट्टी के सिकुड़ा और बर्तन में पानी भरकर सुबह-शाम रखते हैं जिससे सैकड़ों चिड़िया कौवा तोता मैना सहित गिलहरी भी अमृत रूपी ठंडे जल से अपनी प्यास बुझा कर आत्मतृप्ति प्राप्त करती है। उन्होंने उपस्थित जनता और अधिवक्ताओं से अनुरोध किया कि सभी लोग इस भीषण गर्मी में मानव के लिए घड़े में ठंडा पानी और बेजुबान पशु पक्षियों का जीवन बचाने के लिए सिकोरा या बर्तन में रखें दाना-पानी:- इस भीषण गर्मी में अपने अपने घरों के छत पर और बाहर में अपने घर के आंगन छत या बालकनी पर सकोरा या बर्तन अवश्य रखें एवम उनमें नियमित रूप से दाना पानी की व्यवस्था कर मानव धर्म निभाए। जब हम इंसान को भूख और प्यास की तड़प व्याकुल कर देती है, तब हम किसी प्रकार इसका उपाय ढूंढ लेते हैं परंतु तब यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि बेजुबान पशु-पक्षियों की क्या हालत होती होगी। गर्मी के चार महीने हम उनके लिए अपने घर और आसपास दाना-पानी की व्यवस्था कर दें, तो इससे बड़ा पुण्य का और कोई दूसरा कार्य नहीं होगा।

न्यायालय परिसर मेंआने वाले लोगों एवं अधिवक्ताओं के लिए लम्बे समय तक यह व्यवस्था अनवरत जारी रहेगी । यहां विभिन्न कार्यों के लिए आए हुए आगंतुक एवं उपस्थित अधिवक्ताओं ने इस सुनहरे कार्यों की काफी प्रशंसा की और इसे बहुत ही आवश्यक बताते हुए कहा कि अब उन्हें पानी के लिए यहां-वहां भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी ईस अवसर पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री विवेक कुमार खेतान, महासचिव श्री विजय कुमार मंडल, पैनल अधिवक्ता शंकर प्रसाद चौधरी,छोटे लाल उपाध्याय, कृष्णदेव सिंह सिरिस्तेदार अरविंद कुमार, चंदननाथ चौधरी, निखिल कुमार के साथ साथ प्राधिकार के मनीष कुमार पांडेय पीएलवी श्री अभिषेक कुमार और अविकाश कुमार भी मौजुद थे ।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

Recent Posts

थाने में रात कटी, सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

शराब के आरोप में हिरासत में लिए युवक की मौत से चांपा में बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप सैकड़ों...

CHHATTISGARH NEWS

थाने में रात कटी, सुबह मौत की खबर से मचा कोहराम

शराब के आरोप में हिरासत में लिए युवक की मौत से चांपा में बवाल, परिजनों ने पुलिस पर लगाए मारपीट के गंभीर आरोप सैकड़ों...

RAIGARH NEWS

सड़क हादसे में ट्रक के नीचे दबा श्रमिक, तमनार पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से हाइड्रा क्रेन से किया सफल रेस्क्यू

पत्रकार हीरालाल राठिया लैलूंगा रायगढ़          रायगढ़, 10 सितंबर । तमनार क्षेत्र में गुरुवार दोपहर लकड़ी से लदा वन विभाग का ट्रक अनियंत्रित होकर...