शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा का सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का समापन !

*शासकीय महाविद्यालय घरघोड़ा का सात दिवसीय एन.एस.एस. शिविर का समापन !



तमनार/ इस तहसील अंतर्गत ग्राम औराईमुड़ा में चल रहे राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) के सात दिवसीय शिविर का दिनांक 24.01.2024 को समापन हुआ | यह शिविर 18 से 24 जनवरी 2024 तक में एन.एस.एस. प्रभारी विविषण सिदार के नेतृत्व में 05 ग्रुप (1. संकल्प ग्रुप, 2. स्वामी विवेकानंद, 3. युवा शक्ति, 4. नौजवन एवं 5. लक्ष्य) विद्यार्थियों ने इस शिविर में साक्षरता संबंधी कार्य, पर्यावरण सुरक्षा, स्‍वास्‍थ्‍य एवं सफाई, नशामुक्ति तथा कई महत्वपूर्ण गतिविधियां आयोजित की| जिसमें प्रथम दिवस से ही प्रति दिन एनएसएस के विद्यार्थियों की ओर से सबसे पहले कैंप स्थित न्यू ईयर प्रांगण(तुलसी मानस मंच) के आस-पास उगे घास-भुस को साफ किया गया, इस ग्राम की सड़क-गली, स्कूल प्रांगण मुख्य द्वार के बाहर की तरफ से खरपतवार को हटाया गया व पौधों को पानी दिया गया। बिखरे कागज व कचरे को इकट्ठा कर बाहर फेके सड़क आसपास के फालतू गड्ढों में पनिभाराव को मिट्टी से पटाये। सारे कचरे को इकट्ठा करते हुए एक एक स्थान पर ढेर कर जलाये। गांव मोहल्ले में लगा पेयजल की टंकी का साफ सफाई तथा पेंट करने का कार्य किया साथ ही प्रति रात्रि कालीन विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम हुई, हर रोज सुबह एन एस एस गीत के साथ ग्राम भ्रमण कर लोगों को जागरूक किये ,



इस शिविर के सम्बन्ध उपसरपंच झूमुकलाल कुराल ग्राम पंचयात औराईमुड़ा ने बताया कि हम ग्रामवासियो के लिए गर्व की बात है कि इस महाविद्यालय के एनएसएस शिविर के विद्यार्थियों यह सात दिन इस ग्राम की हर सड़क गली सम्पूर्ण गांव को स्वाक्षता का नई दिशा दे दिए, इस सात दिवस में त्योहार पर्व सभी में शामिल होकर श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दिन नगर भ्रमण हो या पुसपुन्नी त्यौहार हो सभी हम ग्राम वासियो साथ मनाये हमारे लिए प्रेरणादाई है, इस ग्राम की स्वच्छता, सुंदरता व गरिमा को बनाए रखने में महत्वपूर्ण योगदान है। कैंप के दौरान इस ग्राम के स्कूल के बच्चों ने प्रेरणादायक बढ़-चढ़कर कैंप में संस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लिया।



इस शिविर के समापन कार्यक्रम में डॉ वाई के चंद्रा प्राचार्य शास महाविद्यालय घरघोड़ा व शैक्षणिक स्टाफ डॉ चंद्रशेखर सिंह, सतोष कुमार देवांगन, नीलकमल निराला, अजय कुमार, विविषण सिदार, चंद्रमणि पैंकरा, भोजकुमार पटेल, शिवानी सोनी, रेनू कुजूर, अदिति गौतम सदस्य मौजूद थे।
ग्राम औराईमुड़ा से बीडीसी बसंती-देवसिंह राठिया, ग्राम पंचायत सरपंच सन्यासी मांझी, उपसरपंच झूमूकलाल कुराल, भूतपूर्व सरपंच घनश्याम राठिया व आनंद बेहरा, चैतराम राठिया, रामनाथ चौहान, ईश्वरी राठिया, सुमित्रा राठिया, सकुंतला कुराल, अभय कुराल, रामकुमार राठिया, रमेश राणा विदेशी राठिया एवं अन्य ग्रामवासियो की उपस्थिति रही और अंत में बच्चों को रिफ्रेशमेंट देते हुए कैंप का समापन किया गया।

चंद्रशेखर जायसवाल
चंद्रशेखर जायसवाल
OWNER/EDITOR - CHANDRASHEKHAR JAISAWAL Mo.-9340765733
spot_img
spot_img

अपना न्यूज़ पोर्टल - 9340765733

spot_img
spot_img
spot_img

Recent Posts

बिलासपुर सेंट्रल जेल में सनसनी: डबल मर्डर के सजायाफ्ता कैदी ने जलती भट्ठी में लगाई छलांग, मौत; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

बिलासपुर। सेंट्रल जेल बिलासपुर में मंगलवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब आजीवन कारावास की सजा काट रहे एक कैदी ने गैसीफायर प्लांट...

CHHATTISGARH NEWS

विद्यार्थियों के न्यायोचित विषयों का समाधान संवाद, पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधारों से हो; हिंसक टकराव दुर्भाग्यपूर्ण : अभाविपप्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं संस्थागत सुधार...

संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थ एवं राष्ट्रविरोधी षड्यंत्रों का माध्यम नहीं बनेगा विद्यार्थी: अभाविपअखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) जंतर-मंतर पर नीट-यूजी सहित विभिन्न शिक्षा संबंधी विषयों...

RAIGARH NEWS

महिला उद्यमियों को मिलेगा डिजिटल ऋण आवेदन का लाभ, बिहान मिशन ने दिया ऑनलाइन प्रक्रिया का प्रशिक्षण,स्व-सहायता समूहों की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की...

रायगढ़ -छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) जिला इकाई, जिला पंचायत रायगढ़ द्वारा महिला स्व-सहायता समूहों को व्यक्तिगत उद्यम ऋण सुविधा से जोड़ने के...